ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
खेल

जॉर्ज बैली को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में मिली बड़ी जिम्मेदारी, कहा- बेहद खुश हूं

मेलबर्न : पूर्व वनडे और टी-20 कप्तान जॉर्ज बैली को आस्ट्रेलियाई क्रिकेट में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह आस्ट्रेलिया के नए चयनकर्ता होंगे। बैली को आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर और चेयरमैन ट्रेवर हॉन्स के साथ पैनल में शामिल किया गया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, बैली लैंगर औरहॉन्स के साथ काम करेंगे। बैली की कप्तानी में आस्ट्रेलिया ने 2012 में श्रीलंका में खेले गए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर किया था। 37 वर्षीय बैली अभी भी क्रिकेट के मैदान डटे हुए हैं।

वह इस समय बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेन्स और शेफील्ड शील्ड में तस्मानिया के लिए खेलते हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के राष्ट्रीय टीम प्रमुख बेन ओलिवर ने सोमवार को कहा, ‘‘बेहद खुश हूं कि लोग अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए आगे आ रहे हैं। कुछ लोग ऐसे होंगे जो वास्तव में इस भूमिका से चूकने पर निराश होंगे। वास्तव में हम अब उस प्रक्रिया के अंत तक पहुंचने को लेकर उत्साहित हैं। यह अभी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन हम इससे ज्यादा दूर भी नहीं हैं।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button