ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
खेल

ENG vs NZ टेस्ट के दौरान आर्चर पर नस्ली टिप्पणी, जवाब में न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कही ये बात

वेलिंगटन : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन उन्हें एक दर्शक से ‘नस्ली अपमान’ का सामना करना पड़ा। आर्चर के इस दावे के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने इस ‘अस्वीकार्य अनुभव’ के लिए उनसे माफी मांगी। यह घटना कथित तौर पर माउंट मोनगानुई के बे ओवल में पहले टेस्ट के समाप्त होने के बाद हुई जब आर्चर मैदान से बाहर जा रहे थे। चौबीस साल के आर्चर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘अपनी टीम को हार से बचाने के लिए बल्लेबाजी करते हुए आज नस्ली अपमान का सामना करना थोड़ा निराशाजनक है। उस एक व्यक्ति के अलावा इस हफ्ते दर्शक शानदार थे। बार्मी आर्मी भी हर बार की तरह अच्छी थी।’’

बारबडोस में जन्में इंग्लैंड के क्रिकेटर आर्चर ने दोहरा शतक जड़ने वाले बीजे वाटलिंग (205) को आउट करने के अलावा 50 गेंद में 30 रन की पारी भी खेली, लेकिन न्यूजीलैंड को पारी और 65 रन से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए। एनजेडसी ने इसके बाद बयान जारी करके इस घटना के लिए आर्चर से माफी मांगी। एनजेडसी ने ट्वीट किया, ‘‘हम आज टेस्ट मैच के बाद जोफ्रा आर्चर से मौखिक र्दुव्‍यवहार की बात सुनकर स्तब्ध और निराश हैं। वे भले ही हमारे प्रतिद्वंद्वी हों, लेकिन हमारे मित्र भी हैं और नस्ली र्दुव्‍यवहार कभी ठीक नहीं है।’’ मेजबान बोर्ड ने कहा कि वे किसी तरह के र्दुव्‍यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और वादा किया कि उस व्यक्ति की पहचान करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button