ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

मेरा हाल देख लो, कोई अपराध मत करना, हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा भय्यू, बोला मुझे मौका मिला मैं सुधर नही पाया

इंदौर के एमवाय अस्पताल में गोलीकांड करने वाले बदमाश सलमान लाला को वीडियो वायरल कर चैलेंज करने वाले बदमाश भय्यू सुरीला को पुलिस ने दबोचा है। आरोपी का इलाके में पैदल जुलूस निकाला गया। जिसमें वह लोगो से माफी मांगता नजर आया। भय्यू ने आजाद नगर में लूट की वारदात की थी। इसके बाद से वह फरार था। इस दौरान उसने खजराना और उज्जैन में भी वारदात की थी। पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी। गिरफ्त में आने के बाद गुरुवार रात उसका इलाके में जुलूस निकाला गया।

TI दिनेश वर्मा ने बताया क मुखबिर की सूचना पर एहसान उर्फ भय्यू सुरीला पुत्र अनवर को खजराना से पकड़ा था। सुरीला पर 32 अपराध दर्ज हैं। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। भय्यू ने आजाद नगर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर में साथियों के साथ घुसकर सशस्त्र डकैती को अंजाम दिया था। सुरीला गैंग ने महिला के घर में अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण लूट लिए थे।

इसके बाद खजराना में एक रंगदारी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुआ था। आरोपी ने फरारी के ही दौरान तराना में भाजपा के मंडल अध्यक्ष पर प्राणघातक हमला किया था। यहां सुपारी देकर हमला कराने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद से तराना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
सलमान लाला को किया था चैलेंज

बच्चों को नशे की लत में फंसाकर अपराध करवाने और एमवाय गोलीकांड के आरोपी सलमान लाला को एक वीडियो के जरिए भय्यू सुरीला ने चैलेंज किया था। भय्यू ने वीडियो में सलमान से कहा था कि बदमाश बनने का काफी शौक है तो एक बार वह उसके सामने आए। इसके बाद से खजराना पुलिस लगातार उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नजर बनाए हुई थी।

Related Articles

Back to top button