ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्र के रूप में स्थापित हो रहा है भारत

भोपाल : केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री श्री राजीव चन्द्रशेखर ने ग्रामीण जनजातीय तकनीकी प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में प्रशिक्षणार्थियों को नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित किया। राज्य मंत्री श्री चन्द्रशेखर ने क्रिस्प की कार्य-प्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद इलेक्ट्रॉनिक वेल्यू और उत्पादन पर विश्व में गहरा प्रभाव पड़ा है। भारत एक इलेक्ट्रॉनिक राष्ट्र के रूप में तेजी से विश्व पटल पर अपना स्थान बना रहा है। वर्ष 2014 में भारत में एक लाख करोड़ रूपये मूल्य की इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का उत्पादन हो रहा था, जो आज बढ़कर 6 लाख करोड़ पहुँच चुका है।

जनजातीय पाठ्यक्रम-प्रयोगशाला का शुभारंभ

केन्द्रीय कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के विशेष सचिव श्री अतुल तिवारी ने आज क्रिस्प में ग्रामीण जनजातीय तकनीशियन प्रशिक्षण की प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। श्री तिवारी और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री वेदमणि तिवारी ने प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का विमोचन भी किया।

श्री अतुल तिवारी और श्री वेदमणि तिवारी ने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान आदि राज्यों से प्रशिक्षण के लिये आए विद्यार्थियों से संवाद भी किया। उन्होंने क्रिस्प में चल रहे डीआरडीओ वैज्ञानिकों के हायड्रोलिक्स प्रशिक्षण का भी निरीक्षण किया। श्री तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थी को अपने गाँव से दूर नहीं जाना पड़ेगा। वह अपने गाँव में जाकर इस हुनर द्वारा आय अर्जित कर सकते हैं। श्री तिवारी ने एयर कंडिश्नर, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से संबंधित प्रशिक्षण के उपकरणों का जायजा भी लिया। क्रिस्प के प्रबंध संचालक डॉ. श्रीकांत पाटिल और संचालक श्री अमोल वैद्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button