ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
मध्यप्रदेश

विदेश दौरे पर राहुल गांधी, कैलाश बोले- आखिर हर बार नया साल राहुल विदेश में ही क्यों मनाते हैं, कुछ तो गड़बड़ है?

इंदौर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नए साल में एक बार फिर विदेश दौरे पर हैं। जिसको लेकर BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। विजयवर्गीय ने कहा है कि राहुल गांधी अपना नया साल विदेश में जाकर क्यों मनाते हैं। यही नहीं कैलाश ने कहा कि इस बार भी वे अपना नया साल विदेश में ही मनाएंगे लेकिन अब इसके लिए वे क्या बहाना बनाएंगे ये देखने वाली बात होगी।

दरअसल ट्वीट करते हुए कैलाश ने लिखा है कि ‘आखिर क्या कारण है कि राहुल गांधी हर साल अंग्रेजी नया साल विदेश में जाकर ही मनाते हैं? देखते हैं कांग्रेस के प्रवक्ता इस साल कौन सा नया बहाना बनाते हैं?? कुछ तो गड़बड़ है???

बता दें कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहले भी अक्सर नया साल मनाने विदेश जाते रहे हैं। इस बार भी वे विदेश दौरे पर हैं। जिसको लेकर अब सवाल उठ रहे हैं क्योंकि कांग्रेस मौजूदा दौर में बुरे वक्त से गुजर रही है। असल में जिस तरह राहुल गांधी यूपी, पंजाब सहित 5 राज्यों के चुनावों की तैयारियों के बीच विदेश दौरे पर गए हैं। इसके चलते फिर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button