ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में सारा अली को बाइक पर घुमाकर बुरे फंसे कैटरीना के हस्बैंड ! अब काटने पड़ेंगे थाने के चक्कर

इंदौर: कुछ दिन पहले इंदौर की सड़कों पर अभिनेता विक्की कौशल सारा अली खान को बाइक पर घुमाते नजर आए थे। विक्की कौशल इस ड्राइव को लेकर मुसिबत में फंस गए हैं। दरअसल, जिस बाइक पर विक्की ने सारा को घुमाया, वो नंबर फर्जी निकला। इस नंबर के असली मालिक ने पुलिस में शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि विक्की ने लुका-छिपी-2 फिल्म की शूटिंग के दौरान फर्जी नंबर की बाइक का इस्तेमाल किया था। इंदौर की सड़कों पर सारा अली के साथ विक्की कौशल को लुका छिपी करनी महंगी पड़ गई। शिकायत कर्ता ने RTO में शिकायत दर्ज कराई है। RTO ने इसे गैरकानूनी माना है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

बाइक के असली मालिक जय सिंह यादव के अनुसार, विक्की कौशल और सारा अली के साथ उनके बाइक का नंबर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कई जानपहचान वालों ने उन्हें बताया जबकि उन्हें तो इस बारे में कुछ खबर ही नहीं थी। MP-09 UL 4872 उनकी एक्टिवा का नंबर है। ये गाड़ी उन्होंने एरोड्रम शोरूम से 25 मई 2018 को खरीदी थी। उनका कहना है कि फिल्म वालों ने उनकी एक्टिवा का नंबर कैसे बाइक पर लगाया, और यदि इस नंबर वाली बाइक से हादसा हो जाता तो कौन जिम्मेदार होता?

वहीं इंदौर RTO जितेंद्र रघुवंशी का कहना है कि नकली नंबर लगाना बिल्कुल गलत है। कोई भी किसी का नंबर इस्तेमाल नहीं कर सकता भले ही मालिक खुद इसकी सहमति भी प्रदान कर दे। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button