ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

काम से फुर्सत मिली तो आम आदमियों के बीच पान खाने पहुंचे गृहमंत्री, देखिए नरोत्तम मिश्रा का निराला अंदाज

डबरा: कहते हैं कि जब व्यक्ति बुलंदियों के ऊंचे शिखर पर पहुंच जाता है तो फिर नीचे वालों को देखना छोड़ देता है। लेकिन मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात को गलत साबित कर दिया है। प्रदेश की जिम्मेदारियों से व्यस्त रहने वाले नरोत्तम को जब फुर्सत मिली तो वे अपने दोस्त यारों के बीच पहुंच गए, और डबरा के सराफा बाजार में कल्लू पान भंडार में आम आदमियों की तरह पहुंचकर दोस्तों के साथ पान खाया। इस बीच वहां मौजूद लोग दंग रह गए कि गृहमंत्री उनके बीच आम आदमी की तरह पान खा रहे हैं।

नरोत्तम मिश्रा को देखकर कुछ ही देर में वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। अब मौका नए साल का है तो लोगों ने इसी पल का फायदा उठाते हुए गृहमंत्री के साथ जमकर सेल्फियां ली। वहां मौजूद लोगों ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी बीच कल्लू पान भंडार के संचालक ने भी उन्हें पान खिला कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। कुछ देर बात पान खाकर नरोत्तम मिश्रा अपने विधानसभा क्षेत्र दतिया चले गए।

बता दें कि इससे पहले भी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आम आदमियों के बीच आम आदमी की तरह बैठकर पान खा चुके हैं। नरोत्तम मिश्रा का ये अंदाज जिसने भी देखा वो यकीन नहीं कर पा रहा था कि वे जिनके साथ पान खा रहे हैं वे मध्यप्रदेश के गृहमंत्री हैं।

Related Articles

Back to top button