ब्रेकिंग
Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय... Ratlam News: रतलाम में BJP पार्षद के साथ बड़ा खेल, सरकारी मुआवजे के 42 लाख रुपये दूसरे किसान के खाते... Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ... कफ सिरप कांड में एक और मौत: नागपुर AIIMS में 3 महीने तक जिंदगी के लिए लड़ा हर्ष, अंत में हार गया जंग... नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितक...
विदेश

शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान होंगे यूएई(UAE) के अगले राष्ट्रपति

संयुक्त अरब अमीरात की सुप्रीम फेडरल काउंसिल ने शनिवार को अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को यूएई का राष्ट्रपति चुना। 13 मई को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन हो गया था।, जिसके बाद राष्ट्रपति की कुर्सी खाली हो गई थी। संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मामलों के मंत्रालय ने राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का निधन पर दुख व्यक्त करते हुए 40 दिनों का शोक रखने की घोषणा की है। इसके अलावा सभी मंत्रालयों और प्राइवेट सेक्टर में तीन दिन तक कामकाज बंद रहेगा। वहीं आज दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में आज भारत में एक दिन का राजकीय शोक है। संदेश के अनुसार, एक दिन के राजकीय शोक के दौरान, सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका दिया गया और मनोरंजन का भी कोई आधिकारिक कार्यक्रम आज नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख खलीफा बिन जायद अल नाह्यान के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत और यूएई के संबंध समृद्ध हुए। नाह्यान का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 73 साल के थे। शेख खलीफा तीन नवंबर 2004 से यूएई के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

Related Articles

Back to top button