ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
खेल

वार्म- अप में भारत को हराकर इस कीवी गेंदबाज ने पूरी टीम को दिया जीत का श्रेय

लंदन: भारत के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग से कमाल दिखाने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कहा कि खिताब के प्रबल दावेदार के खिलाफ इस जीत से न्यूजीलैंड का विश्व कप से पहले मनोबल बढ़ेगा। बोल्ट ने 33 रन देकर चार विकेट लिए जबससे न्यूजीलैंड ने भारत को 40 ओवर के अंदर ही 179 रन पर आउट कर दिया।

बोल्ट ने शनिवार को केनसिंगटन ओवल में खेले गये मैच के बाद आईसीसी से कहा, ‘थोड़ा स्विंग मिलते देखना अच्छा लगा। मुझे हर जगह ऐसा विकेट पसंद आएगा। यह अच्छी चुनौती बनने जा रही है लेकिन गेंदबाजी इकाई के रूप में हम इसके लिए तैयार हैं। आज के मैच से हमारा थोड़ा मनोबल बढ़ेगा।’ उन्होंने कहा, ‘हां, लेकिन जब गेंद स्विंग नहीं ले रही तो तब सबसे बड़ी चुनौती होगी। तब हमें कैसे विकेट लेने है। हमें उस पर ध्यान देना होगा।’

इंग्लैंड के खिलाफ हाल के मैचों में बल्लेबाजों की तूती बोल रही थी और माना जा रहा है कि इस विश्व कप में बड़े स्कोर बनेंगे। बोल्ट ने कहा, ‘हम जानते हैं कि बल्लेबाजी टीम के लिए शुरुआती विकेट कितने मायने रखते हैं। हम अधिक से अधिक आक्रामक होना चाहते हैं ताकि हम शुरू में विकेट हासिल कर सकें। हम जानते हैं कि शीर्ष क्रम में दो या तीन विकेट लेने से विरोधी टीम बहुत दबाव में आ जाएगी। यह हमारी मूल रणनीति है। मेरी रणनीति गेंद को आगे पिच कराकर उसे अधिक से अधिक स्विंग कराना है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button