ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी दबिश: रायपुर, भिलाई और धमतरी के कई ठिकानों... छत्तीसगढ़ में मौसम का विहंगम मिजाज: उत्तरी अंचल में बढ़ी ठंड की ठिठुरन, अंबिकापुर का पारा लुढ़ककर 9.... 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों से लोहा लेने वाले जांबाज अधिकारी संदीप खिरटकर अब रायपुर में संभाल र... कोरबा में धान खरीदी के दौरान हाथियों की आमद से बढ़ी चिंता: वनांचल के दो दर्जन से अधिक उपार्जन केंद्र... रायपुर के छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक में नकली नोट जमा करने पहुंची महिला: गिनती के दौरान पकड़े गए 50 रुपय... कस्टम मिलिंग का धान डकारने वाले मिलरों पर प्रशासन का सख्त एक्शन: खाद्य विभाग ने दो राइस मिलों को किय... छत्तीसगढ़ में मौसम का अनोखा मिजाज: उत्तर में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, तो दक्षिण में अब भी बनी हुई ... बिलासपुर में मेडिकल पीजी एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी: मेडिकल माफिया ने दो डॉक्टरों से ऐंठे 2.74 ... रायपुर कलेक्ट्रेट के पास सुलभ शौचालय में खूनी संघर्ष: गाली देने से मना करने पर केयरटेकर के साथ मारपी... रायपुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का सनसनीखेज मामला: पुलिस ने एनआईटी के पूर्व छ...
व्यापार

1700 रुपये पर जाएगा टाटा ग्रुप का यह शेयर, अभी खरीदा तो होगा तगड़ा मुनाफा, एक्सपर्ट ने दी बाय रेटिंग

एक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,700 रुपये रखा है और ‘बाय’ रेटिंग दी है। यानी अगर आप मौजूदा शेयर प्राइस  से कम्पेयर करते हैं तो यह स्टॉक करीब 52.52 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

Tata Group Stock to buy: क्या आप टाटा ग्रुप (Tata group) के शेयरों में दांव लगाना चाह रहे हैं तो आप टाटा स्टील के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, टाटा ग्रुप की स्टील कंपनी टाटा स्टील के शेयर (Tata steel share) पर एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने टाटा स्टील पर अपना तेजी का रुख बनाए रखा है। बता दें कि बुधवार को यह शेयर बीएसई पर 1165.40 रुपये के पिछले बंद के मुकाबले 0.08 प्रतिशत बढ़कर 1166.30 रुपये पर खुला। हालांकि, इंट्रा डे पर शेयरों में गिरावट आई और यह 4 % तक गिरकर 1114.60 रुपये पर आ गया। फर्म का मार्केट कैप बढ़कर 1,36,219.22 करोड़ रुपये हो गया।

एक्सपर्ट ने कहा- 1700 रुपये पर जाएगा स्टॉकएक्सिस सिक्योरिटीज ने इस शेयर का टारगेट प्राइस 1,700 रुपये रखा है और ‘बाय’ रेटिंग दी है। यानी अगर आप मौजूदा शेयर प्राइस  से कम्पेयर करते हैं तो यह स्टॉक करीब 52.52 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने कहा कि बेहतर कार्यशील पूंजी प्रबंधन के कारण कंपनी का कर्ज घट रहा है और यह घटकर  51,049 करोड़ रुपये रह गया। मार्च’20 में नेट-डेट/ईबीआईटीडीए अब केवल 0.8x बनाम 6.1x है।

क्या कहा ब्रोकरेज फर्म ने?ब्रोकरेज ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, “टाटा मुख्य रूप से भारत में ऑर्गेनिक विस्तार के माध्यम से अपनी क्षमता को 19.6mtpa से 40mtpa तक दोगुना करने का लक्ष्य  रखा है। मैनेजमेंट ने कैपिटल-इफिशिएट और प्राइस-वृद्धि के तरीकों में कैपेक्स लगाने के लिए कई विकल्पों पर प्रकाश डाला है जो कि इंटरनल कैश कैपासिटी को बढ़ान में मदद करेगी।

टाटा स्टील को हुआ है फायदाटाटा स्टील ने मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के लिए समेकित नेट प्राॅफिट में 37 प्रतिशत की उछाल के साथ 9,835.12 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की। बीएसई फाइलिंग में कहा गया है कि इसने एक साल पहले की तिमाही में 7,161.91 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ने 10:1 स्टॉक विभाजन की सिफारिश करते हुए प्रति शेयर 51 रुपये के लाभांश की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button