ब्रेकिंग
चंडीगढ़ में सारा अली खान और आयुष्मान खुराना का अंदाज: पंजाबी संस्कृति और खेतों की सैर का उठाया लुत्फ Mandsaur Youth Death Case: सस्ता सोना और विवाद के चक्कर में गई जान, मजिस्ट्रियल जांच के बाद हुआ पोस्... Heart Blockage Symptoms: चलने पर सांस फूलना और सीने में दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है गंभीर हा... Dangerous Building Demolition: कटनी में हादसे का सबब बनी जर्जर अग्रवाल बिल्डिंग पर चला बुलडोजर, मुख्... Veteran Actor Nana Patekar Passes Away: मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन, गोवा ... Gwalior Illegal Colonies: नगर निगम की कार्रवाई होल्ड होने से लोग परेशान, नामांतरण और रजिस्ट्री अटकने... Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया
देश

त्रिपुरा में बीजेपी विधायक दल ने चुना अपना नेता, माणिक साहा बनेंगे त्रिपुरा के नये मुख्यमंत्री

नई दिल्ली    माणिक साहा त्रिपुरा के नए सीएम होंगे। बीजेपी आलाकमान के निर्देश पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा की प्रदेश के नए मुखिया के तौर पर नियुक्ति हो गई है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले त्रिपुरा में यह बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। साहा बिप्लब कुमार देब की जगह लेंगे। इससे पहले त्रिपुरा में बिप्लब कुमार देब के सीएम पद से इस्तीफा दिया। बताया जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान उन्हें पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप सकती है। माणिक साहा को त्रिपुरा के नए सीएम का पद देने से एक बात साफ हो गई है कि बीजेपी 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साहा के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।  माणिक साहा को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व में, त्रिपुरा विकास के मामले में नई ऊंचाइयों को छुएगा।” बिप्लब देब ने भी साहा को भाजपा विधायक दल का नेता बनने पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “विधायक दल के नेता के रूप में चुने जाने पर माणिक साहा जी को बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा।” गौरतलब है कि त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होंगे। बीजेपी 2018 में राज्य में सीपीएम के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के 25 साल लंबे शासन को खत्म करके सत्ता में आई थी। इस बार उसे तृणमूल कांग्रेस से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जिसने पिछले साल हुए निकाय चुनावों में तीसरा सबसे बड़ा वोट शेयर हासिल किया था।

Related Articles

Back to top button