ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
देश

बीपीएससी पेपर लीक मामले में पटना के दो छात्र हिरासत में लिए गए

पटना। बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई  की टीम ने शुक्रवार को वायरल प्रश्न-पत्र भेजने वाले आइएएस अफसर से भी पूछताछ की। जांच टीम ने आइएएस अफसर को पूछताछ के लिए ईओयू कार्यालय बुलाया था, जहां करीब डेढ़ घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किया गया। ईओयू अधिकारियों ने आइएएस अधिकारी से कई सवाल किए। पूछा गया कि उनके मोबाइल पर वायरल प्रश्न-पत्र किसने भेजा? उसकी पहचान और मोबाइल नंबर की जानकारी मांगी गई। प्रश्न-पत्र कितने बजे आया और उन्होंने उसे कब देखा? प्रश्न-पत्र को और भी कहीं भेजा गया था या नहीं? ऐसे कई सवाल जांच टीम ने आइएएस अफसर से किए। जांच टीम के अनुसार, आइएएस अफसर का जांच में सहयोग मिल रहा है। आगे भी उनसे जरूरत के अनुसार, पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। बीपीएससी परीक्षा शुरू होने से करीब 17 मिनट पहले इसी आइएएस अधिकारी ने बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक के मोबाइल पर वायरल प्रश्न पत्र भेजा था। परीक्षा दोपहर 12 बजे से शुरू होनी थी जबकि प्रश्नपत्र 11:43 बजे भेजा गया था। इसका जिक्र दोनों अफसरों के मोबाइल नंबर के साथ ईओयू की ओर से दर्ज प्राथमिकी में भी है। इसके पहले भी पेपर लीक मामले में आइएएस अफसर से बातचीत की गई थी मगर शुक्रवार को पहली बार उन्हें कार्यालय बुलाकर सवाल-जवाब किया गया है।

Related Articles

Back to top button