ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
व्यापार

रेलवे यात्री कृपया ध्यान दें! 8 जून तक रेलवे ने इन ट्रेनों को किया रद्द, देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Cancelled Trains: बिहार जाने वाली कई ट्रेनों पर असर पड़ा है. पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है. इसके साथ ही की ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेशन किया गया है.

East Central Railway Cancelled Trains: रेलवे को देश की लाइफलाइन (Lifeline)  माना जाता है. हर दिन हजारों की संख्या में यात्री ट्रेन से ट्रेवल करके अपने घरों को पहुंचते हैं. ऐसे में अगर रेलवे ट्रेनों को कैंसिल कर देता है तो यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आप अगले कुछ दिनों में बिहार (Bihar) की ओर यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके काम की है. बता दें कि पूर्व मध्‍य रेलवे (East Central Railway) ने यह जानकारी दी है कि बिहार के समस्तीपुर (Samastipur Division) और सोनपुर ड‍िव‍िजनों (Sonpur Division) ने रेल पटरियों की मरम्मत काम काम चल रहा है. ऐसे में रेलवे ने यहां बड़े ट्रैफिक ब्लॉक का ऐलान किया है.

इस कारण बिहार जाने वाली कई ट्रेनों पर इसका असर पड़ा है. पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला किया है. इसके साथ ही की ट्रेनों को डायवर्ट या शॉर्ट टर्मिनेशन (Short Termination) किया गया है. ऐसे में अगर आप भी 8 जून तक बिहार की ओर सफर करने वाले हैं तो अपने ट्रेन के स्टेटस के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. तो चलिए हम आपको उन ट्रेनों के बारे में बताते हैं जिन पर इस रेलवे डायवर्सन का असर पड़ा है-

इन ट्रेनों को किया गया है रद्दलवे ने ट्रेन नंबर 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनल लिच्छवी एक्सप्रेस को दिनांक 17 मई, 24 मई, 31 मई और 07 जून के लिए कैंसिल कर दिया है. वहीं ट्रेन नंबर 14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस को 18 मई,25 मई, 1 जून और 8 जून के के लिए कैंसिल कर दिया है. वहीं ट्रेन नंबर 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन स्‍पेशल को दिनांक 17 मई, 24 मई, 31 मई और 8 जून की तारीख के लिए रद्द कर दिया गया है. वहीं इसकी डाउन ट्रेन नंबर 04652 अमृतसर-जयनगर क्‍लोन एक्सप्रेस 20 मई, 27 मई, 3 जून और 10 जून के लिए कैंसिल कर दिया गया है.

इन ट्रेनों को रेलवे ने किया शॉर्ट टर्मिनेटट्रेन नंबर 14673 जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस आज के दिन यानी 14 मई को अपनी यात्रा समस्तीपुर से शुरू करेगी. यह जयनगर-समस्तीपुर के बीच में रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस 15 मई को चलकर अपनी यात्री समस्तीपुर में ही खत्म करेगी. ट्रेन नंबर 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 17 मई को अपनी यात्रा शुरू करेगी. यह ट्रेन जयनगर और समस्तीपुर के बीच में रद्द रहेगी.

Related Articles

Back to top button