ब्रेकिंग
ईरान संकट: युद्ध की आशंका के बीच भारतीयों की निकासी की तैयारी, जानें क्या है सरकार का मास्टर प्लान जयपुर में गूंजी भारतीय सेना की हुंकार: आर्मी डे परेड में 'ऑपरेशन सिंदूर' के पराक्रम से थर्राया दुश्म... वोटर लिस्ट से नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: कहा- 'हटाए गए नाम सार्वजनिक करें और आपत्ति दर्ज करने ... दिल्ली vs गुरुग्राम vs नोएडा: किसके बैंक खाते हैं ज्यादा भारी? RBI की रिपोर्ट ने साफ की तस्वीर खगड़िया में खूनी इश्क: साढू के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश, ससुराल आए पति की गोली मारकर हत्या दिल्ली ऑटो फेस्टिवल को राहत: हाईकोर्ट ने प्रदूषण की दलील नकारी, सुनवाई से इनकार की जानें बड़ी वजह वीजा स्कैम केस: दिल्ली HC में आज क्यों नहीं हो सकी सुनवाई? कार्ति चिदंबरम की याचिका पर अब सबकी नजर सावधान! गुजरात में मौत का जाल बुन रहा मांझा: 48 घंटे में 6 ने गंवाई जान, 800 से ज्यादा पहुंचे इमरजें... "महाराष्ट्र का 'महाराज' कौन? एग्जिट पोल के नतीजों ने चौंकाया, बहुमत के करीब पहुंची BJP श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी के बाद सामने आई CM भगवंत मान की पहली तस्वीर
देश

झूठे हिंदुत्व का बुरखा डालकर तेज आवाज कर रही भाजपा- उद्धव ठाकरे

मुंबई   महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के MMRDA मैदान में विशाल रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा- भाजपा वाले आज दाऊद के पीछे पड़े है। कल को अगर दाऊद भाजपा में शामिल हो जाए तो ये लोग उसे मंत्री भी बना देंगे। मैंने बीच मे बोला था कि हमारा हिंदुत्व गदाधारी है, तुम्हारे जैसा घंटाधारी नहीं है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि हमारा हिंदुत्व गदहाधारी है। हां हमने 3 साल पहले गधे को अपने साथ से हटा दिया है। गदा उठाने के लिए ताकत चाहिए, जो सिर्फ शिवसेना के पास है। उद्धव ने कहा- 1 मई को फडणवीस बोले कि मुंबई को स्वतंत्र करेंगे। तुम्हारे जैसी कई पीढ़ियां भी ऐसा नहीं कर पाएंगे। जो भी ऐसा करने का प्रयास करेगा मराठी और हिंदू उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा। ऐसा भ्रम फैलाया जा रहा है कि भाजपा हिंदुत्व की रक्षक है। ये लोग मेरी मुंबई को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। ये झूठे हिंदुत्व का बुरखा डालकर ज्यादा आवाज कर रहे हैं। मैं बहुत दिनों बाद मैदान में उतरा हूं। खुली सांस ले रहा हूं। मुझे बहुत सारे विषयों पर बोलना है। उद्धव ने आगे कहा कि संघ एक बार भी देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में उतरी नहीं। आपका देश की स्वतंत्रता में क्या रोल है? संयुक्त महाराष्ट्र कमेटी से सबसे पहले जनसंघ भागी थी। IPL के जैसे PM के Covid कॉन्फ्रेंस को मैं देख रहा था। मुझे तो बोलना नहीं था। बोलते-बोलते महंगाई घटाने का उपाय बताते गए कि आप पेट्रोल के दाम कम कीजिए। हमारे GSTके पैसे तो दे नहीं रहे हैं।

ओवैसी को बताया भाजपा की B टीम

उद्धव आगे बोले-औरंगाबाद संभाजीनगर ही है। उधर, ओवैसी गया औरंगजेब की कब्र पर माथा टेका। इनका यही चल रहा है। ‘A’ टीम, ‘B’ टीम, किसी के हाथ मे हनुमान चालीसा किसी के हाथ मे लाउडस्पीकर किसी के हाथ में नमाज, क्योंकि ये अगर फंसे तो इनका कुछ ना होगा।

इशारों पर राज ठाकरे पर निशाना

राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि कुछ लोग खुद को बालासाहेब समझ रहे हैं। वे भगवा शाल लेकर घूम रहे है। उनके दिमाग मे केमिकल लोचा हो गया है। वे मुन्ना भाई जैसा व्यवहार कर रहे हैं। महाराष्ट्र आगे जा रहा है, इनसे देखा नहीं जा रहा है। भाजपा कहती है कि शिवसेना बालासाहेब वाली शिवसेना नहीं रही। भाजपा अटलजी वाली भाजपा रही क्या?

Related Articles

Back to top button