ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मध्यप्रदेश

MP: शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने वाले पर FIR, खुद को RTI कार्यकर्ता बताकर नौकरी से निकलवाने की देता था धमकी

ग्वालियर। ग्वालियर में सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ आए दिन छेड़छाड़ करने और उसे ब्लैक मेलिंग कर रुपये मांगने वाले आरोपी पंजाब सिंह के खिलाफ विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने शिक्षिका की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. महिला का आरोप है कि पंजाब सिंह अपने आप को आरटीआई कार्यकर्ता बताता था और उसे नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर लंबे अरसे से ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था.

पंजाब सिंह इस महिला को काफी दिनों से परेशान कर उसे अपने साथ चलने के लिए मजबूर कर रहा था. महिला ने पंजाब सिंह की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दिया है. महिला का कहना है कि वह मानसिक रूप से पंजाब सिंह से इतना परेशान हो गई थी कि उसके मन में आत्महत्या करने तक का विचार आने लगा था. बाद में किसी तरह महिला ने हिम्मत करके पति को पूरी घटना से अवगत कराया. फिर दोनों ने विश्वविद्यालय थाने पहुंच मुकदमा दर्ज कराया.

महिला शिक्षक सुरैया पुरा के सरकारी स्कूल में नौकरी करती है. वहां रहने वाला पंजाब सिंह महिला और बेटे को मारने की धमकी देता था. महिला को दवाब में लेकर उससे मनचाहा काम कराना चाहता था. सीएम हेल्पलाइन में भी महिला के खिलाफ पंजाब सिंह ने झूठी शिकायत दर्ज कराई थी. उसे शिक्षा विभाग में बदनाम करने की कोशिश की थी. पिछले दिनों ही उसने महिला को विश्वविद्यालय परिसर में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मृगाखि डेका का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामला चूंकि मुरैना जिले से जुड़ा हुआ है. इसलिए इस मामले में शून्य पर कार्रवाई करके आगे की विवेचना के लिए केस डायरी को मुरैना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button