ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

IPL 2021: मुंबई के सामने चेन्नई की चुनौति, प्लेइंग XI में एक बदलाव कर सकते हैं रोहित शर्मा

 नई दिल्ली। आइपीएल 2021 में आज  मुंबई इंडियंस (MI) का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) से होगा। मुंबई के लिए चेन्नई की चुनौति आसान नहीं होगी। डिफेंडिंग चैंपियंस अभी तक इस सत्र में संघर्ष करते दिखे हैं। चेन्नई में टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा। वहां पांच में से टीम को केवल दो में जीत मिली। हालांकि, यह मैच दिल्ली में होना है। टीम यहां एक मैच खेल चुकी हैं। उसे उसमें जीत मिली। मुंबई ने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था। टीम के लिए चिंता का विषय बल्लेबाजी है। अभी तक कोई भी बल्लेबाज निरंतर नहीं दिखा है। खासकर मिडिल ऑर्डर अभी तक इस सत्र में प्रभाव छोड़ने में विफल रहा है।

क्विंटन डीकॉक राजस्थान के खिलाफ मैच में शानदार फॉर्म में दिखाई दिए। इसके अलावा रोहित शर्मा भी फॉर्म में हैं। सूर्यकुमार यादव ने भी अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। इशान किशन को ड्रॉप करने से मुंबई को गेंदबाजी में और विकल्प मिला है, लेकिन यह दिलचस्प होगा क्या टीम में उनकी वापसी होगी? क्योंकि चेन्नई के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। इशान को टीम में जयंत यादव की जगह शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा कोई अन्य बदलाव की संभावना नहीं है।

नाथन कूल्टर नाइल के आने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत हुई है। टीम में हार्दिक पांड्या और कीरोन पोलार्ड जैसे हिटर हैं, जो किसी भी मैच का पासा पलटने में माहिर हैं। हालांकि, पिछले कुछ मैचों में इनका प्रदर्शन ठीक नहीं रहा है, जो टीम के लिए परेशानी का सबब है। गेंदबाजी की बात करें तो जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं राहुल चाहर ने भी अच्छी गेंदबाजी की हैय़

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कूल्टर लाइल, राहुल चाहर, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।

Related Articles

Back to top button