ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
खेल

TATA का ग्रैंड सैल्यूट! महिला वर्ल्ड कप 2025 विजेता टीम इंडिया की हर खिलाड़ी को मिलेगी 25 लाख की कार

Women’s World Cup 2025: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. वर्ल्ड कप के इतिहास में महिला टीम ने पहली बार आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया है. टीम इंडिया की इस शानदार प्रदर्शन के बाद देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने टीम को एक स्पेशल गिफ्ट देने का ऐलान किया है. टीम के हर खिलाड़ी को टाटा मोटर्स ने करीब 25 लाख रुपये की कीमत वाली कार देने का फैसला किया है.

टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मिलेगी ये कार

महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम को टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की ओर से एक विशेष गिफ्ट दिया जाएगा. टाटा मोटर्स टीम इंडिया के हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को नई टाटा सिएरा एसयूवी कार गिफ्ट करेगी.

इसका ऐलान करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ शैलेश चंद्रा ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ देश को एक गौरवशाली पल दिया है. हमें उनकी उपलब्धि का सम्मान करते हुए खुशी हो रही है. कार टाटा सिएरा भारतीय ऑटोमोबाइल इतिहास में एक विरासत प्रतीक है और हम खिलाड़ियों को ये कार उपहार के रूप में दे रहे हैं. हमें ऐसा करने में खुशी हो रही है.

25 नवंबर को लॉन्च होगी ये कार

टाटा मोटर्स कंपनी के मुताबिक, वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ को टाटा सिएरा एसयूवी का टॉप-एंड मॉडल गिफ्ट के रूप में दिया जाएगा, जिसे 90 के दशक में ‘लाइफस्टाइल व्हीकल’ के रूप में लॉन्च किया गया था. नए सिएरा डिजाइन में पुराने सिएरा के ‘रैप-अराउंड’ लुक की आधुनिक झलक देखने को मिलेगी.

इसमें ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड (थ्री-स्क्रीन सेटअप), लेवल-2 ADAS और एक पैनोरमिक सनरूफ भी पेश किया जाएगा, जबकि 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन बाद में लॉन्च किया जाएगा. एसयूवी की कीमत 13.50 लाख रुपये से 24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होगी. ये SUV 25 नवंबर को भारत में लॉन्च होने वाली है.

Related Articles

Back to top button