ब्रेकिंग
Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा... Mumbai Manori Beach Accident: फंसे हुए विदेशी जहाज में गैस कटर से चोरी के दौरान चार की मौत, सनसनी Voter List Revision Maharashtra: बीएलओ के लिए नए नियम जारी, व्हाट्सऐप और घर-घर जाकर दस्तावेज स्वीकार... Amravati Road Accident News: शेगांव से दुर्गा मूर्ति लेकर वर्धा जा रही पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, व... Ramanujnagar Police Station: आरोपी दामाद भजन सिंह गिरफ्तार, पारिवारिक विवाद में की थी खौफनाक वारदात Gandhi Jayanti Special: रायपुर के शुक्ला भवन और जैतूसाव मठ में रुके थे महात्मा गांधी, अस्पृश्यता निव... SECR GM Tarun Prakash Visit: चांपा और नैला रेलवे स्टेशन पर सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग, म...
देश

इस आधार कार्ड से नहीं चोरी होगी आपकी निजी जानकारी, जानिए इसके फायदे और डाउनलोड करने का तरीका

नई दिल्ली। Masked Aadhaar एक विकल्प है जो यूजर्स को डाउनलोड किए गए ई-आधार में आधार कार्ड को मास्क करने की अनुमति देता है। मास्क्ड आधार संख्या का अर्थ है कि “xxxx-xxxx” जैसे आधार संख्या के शुरू के पहले 8 अंक नहीं दिखेंगे जबकि केवल आधार संख्या के अंतिम 4 अंक दिखाई देंगे।

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट से मास्क्ड आधार ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना चाहिए।

मास्क्ड आधार को डाउनलोड करने की प्रक्रिया आसान है

स्टेप 1: UIDAI की वेबसाइट पर जाकर ‘आधार डाउनलोड करें’ विकल्प पर जाएं।

स्टेप 2: आधार/वीआईडी​​/नामांकन आईडी के विकल्प का चयन करें और मसकद आधार विकल्प पर टिक करें।

स्टेप 3: दिए गए सेक्शन में अन्य आवश्यक डिटेल दर्ज करें और ‘रिक्वेस्ट ओटीपी’ पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।

स्टेप 4: ओटीपी दर्ज करें, अन्य डिटेल दर्ज करें और ‘आधार डाउनलोड करें’ पर क्लिक करें। आप सिस्टम पर मास्क्ड आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

आधार कार्ड की डाउनलोड की गई कॉपी पासवर्ड के जरिये सुरक्षित होगी। आधार कार्ड देखने के लिए इसे दर्ज करना होगा। 8 अंकों वाला मास्क्ड आधार पासवर्ड निम्न प्रारूप में होगा, मसलन नाम के पहले चार अक्षर और फिर जन्म का वर्ष।

आवश्यकता पड़ने पर पहचान सिद्ध करने के लिए मास्क्ड आधार का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि, इसका उपयोग सरकारी कल्याण योजनाओं के तहत दिए गए किसी भी लाभ उठाने के लिए नहीं किया जा सकता है।

मास्क्ड आधार में मूल आधार संख्या छिपी हुई है। इसका मतलब कोई भी इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

Related Articles

Back to top button