ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
देश

देश में एक बार फिर से 50 हजार से कम नए मामले, एक्टिव केस घटे

नई दिल्ली। देश में कोरोना की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में एक बार फिर से कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं। भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक देश में 92 फीसद से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 47,638 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 670 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में कोरोना का आंकड़ा 84 लाख के पार चला गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक कुल 84 लाख 11 हजार 724 मामले सामने आए हैं। इसमें से 77 लाख 65 हजार 966 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। देश में सक्रिय मामलों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। देश में फिलहाल 5 लाख 20 हजार 773 सक्रिय मामले हैं। भारत में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 1 लाख 24 हजार 985 हो गई है।

सक्रिय मामले घटे

भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 7,189 एक्टिव केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव केस की दर 6.19% है। देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 54,157 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 92.32% हो गई है। देश में कोरोना की मृत्यु दर 1.49% है।

देश में अब तक साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में अब तक साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में गुरुवार तक 11,54,29,095 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 12,20,711 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button