ब्रेकिंग
Jalandhar Municipal Corporation News: वरियाणा डंप केस में नगर निगम कमिश्नर की जवाबदेही तय, 8.40 करोड... CBI Raid in Mohali: पंजाब मेडिकल भवन में सीबीआई की छापेमारी, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड और लाइसेंस ... Fazilka RTA Office Corruption: फाजिल्का आरटीए ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के नाम पर अवैध वसूली,... Ludhiana Crime News: उत्तर प्रदेश गए परिवार के सूने घर में लाखों की चोरी, सोने के गहने, नकदी और एप्प... Ludhiana Crime News: पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला, नौकर को परिवार का सदस्य समझकर बदमाशों ने की ता... देशभर में आज मनाया जा रहा है सुहागिनों का पावन पर्व करवाचौथ, विभिन्न शहरों में चंद्रोदय के समय का हु... Ludhiana Crime News: ढोल्लेवाल में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, कार में बैठे परिवार के सामने चलाई... Delhi Crime News: पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ की डकैती, हथियारबंद बदमाशों न... Supreme Court on Transgender Rights and Women Reservation: ट्रांसजेंडर अधिकारों और महिलाओं के आरक्षण... MLC Election Results Controversy: बैलेट पेपर पर पीएम मोदी के तंज के बाद कांग्रेस का पलटवार, जयराम रम...
व्यापार

CNG की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, जानिए पेट्रोल डीजल के हाल, चेक करिए आज का लेटेस्ट रेट

दिल्‍ली में आज सीएनजी के रेट बढ़ा दिए गए हैं. पेट्रोल दिल्ली में 105 तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर से पेट्रोल बिक रहा है. पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.

Petrol Diesel CNG Prices : बढ़ती महंगाई के बीच आज रविवार को सीएनजी के दाम फिर से एक बार बढ़ा दिए गए. दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी गैस की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है. नई कीमते आज 15 मई रविवार सुबह 6 बजे से प्रभावी हो गई हैं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब एक किलो सीएनजी गैस (CNG Price) का रेट 73.61 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है.

एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल की कीमते स्थिर हैं, वहीं, सीएनजी की कीमतों में एक महीने बाद इजाफा हुआ है. इससे पहले 14 अप्रैल को सीएनजी के दाम ढाई रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाए गए थे. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की बात करें, तो यहां सीएनजी गैस की खुदरा कीमत 76.17 रुपये प्रति किलो है. वहीं, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में सीएनजी गैस की कीमत 80.84 रुपये प्रति किलोग्राम है.

पेट्रोल डीजल के दाम स्थिरसरकारी तेल कंपनियों ने आज रविवार के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज भी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है. बढ़ती महंगाई के बीच क्रूड ऑयल फिर से 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. लिहाजा फिर तेल के दाम बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. फिलहाल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से तेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है. दिल्‍ली में 105 तो मुंबई में 120 रुपये प्रति लीटर से पेट्रोल बिक रहा है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर

– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर

– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर

– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी

– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button