ब्रेकिंग
Placement Camp: बलौदाबाजार जिले के युवाओं के लिए बड़ी खबर, 186 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्... Social Work: बेसहारा लोगों का नया ठिकाना 'अपना घर सेवा आश्रम'; जहां अपमान नहीं, 'प्रभुजन' कहकर दिया ... Chhattisgarh Crime: धमतरी फायरिंग रेंज में चली गोली, नगर सेना जवान को लगी; मची अफरा-तफरी, हालत नाजुक Bastar Innovation Mahakumbh: बस्तर इनोवेशन महाकुंभ का आगाज; बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी, राज्यपाल ने ... Bengal Election Result: पश्चिम बंगाल में खिला 'कमल' तो छत्तीसगढ़ में मना जश्न; बीजेपी दफ्तरों में बा... Chhattisgarh: विधायक ब्यास कश्यप का भीषण गर्मी में सत्याग्रह; अन्न-जल त्याग कर धरने पर बैठे, सरकार क... Shivraj Singh Chauhan: 'बंगाल में मां, माटी, मानुष का अपमान हुआ'; शिवराज सिंह बोले- इसलिए जनता ने BJ... MP Politics: 'दतिया का चुनाव 2028 का सेमीफाइनल'; नरोत्तम मिश्रा बोले- बंगाल में बाहुबल से जनबल को रौ... Public Protest: लुधियाना में शराब के ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग; प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, मची ... BJP Punjab Update: पंजाब में भाजपा का कुनबा बढ़ा, पूर्व वरिष्ठ अधिकारी ने थामा कमल का फूल; सियासी सम...
देश

हिंदू सेना ने बाबर रोड के बोर्ड पर पोती कालिख, कहा- यह देश श्रीराम का है

 दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना ने शनिवार को बंगाली मार्कीट में बाबर रोड के ‘साइन बोर्ड’ को काले रंग से पोत दिया। संगठन की मांग है कि इसका नाम किसी महान भारतीय व्यक्ति के नाम पर रखा जाए। दक्षिणपंथी संगठन मुगल शासक बाबर के नाम पर बनी इस रोड के नाम को बदलने की मांग लंबे समय से करता आ रहा है।

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि वह इसका नाम बदलें क्योंकि यह एक विदेशी आक्रामणकारी के नाम पर है। इसका नाम किसी महान भारतीय व्यक्ति के नाम पर रखें। उन्होंने कहा कि ये देश श्रीराम, श्रीकृष्ण, महर्षि वाल्मीकि व संत रविदास का है, बाबर जैसे अत्याचारी का नहीं है इसलिए हमने एनडीएमसी द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड को काला कर दिया। इस दौरान आसपास कुछ स्टीकर भी चिपकाए गए।

मामले की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। सीसीटीवी की मदद से कालिख पोतने वालों को तलाश की जा रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्‍ली के औरंगजेब रोड का नाम बदलकर एपीजे अब्‍दुल कलाम रोड किया गया था। इसके बाद से ही हिन्‍दू सेना के कार्यकर्ता बाबर रोड के नाम को भी बदलने की लगातार मांग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button