ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
छत्तीसगढ़

नक्सल क्षेत्र के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में गाड़ा झंडा: 10वीं के टॉप टेन में बनाई जगह, डॉक्टर बनकर करना चाहते हैं लोगों की सेवा

भानुप्रतापपुर. छत्तीसगढ़ की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए. कक्षा 10वीं के टॉप टेन में नक्सल क्षेत्र के छात्रों ने भी जगह बनाई है, जिन्होंने कक्षा दसवीं में प्रदेश में पहला और आठवां स्थान प्राप्त किया. वहीं भानूप्रतापपुर के छात्र ने भी कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. तीनों बच्चों ने कहा कि वे आगे डॉक्टर बनकर जन सेवा करना चाहते हैं.

कक्षा 10वीं में कोयलीबेड़ा विकासखंड के गोंडाहूर की छात्रा सोनाली बाला ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं पखांजूर के ही कमलेश सरकार ने प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया. इन दोनों ने कक्षा दसवीं में प्रदेश की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है.

भिलाई में पढ़ाई कर रहे संबलपुर के छात्र भी जिले में प्रथमभानुप्रतापपुर से सटे ग्राम संबलपुर के छात्र प्रणव पांडे ने भी कक्षा 12वीं में दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वह भिलाई के शकुंतला विद्यालय के छात्र रहे हैं और उन्होंने दुर्ग जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अंचल को गौरवान्वित किया है. उन्होंने बताया कि मुझे ऑनलाइन परीक्षा से ज्यादा लाभ मिला, क्योंकि मुझे पढ़ने का ज्यादा समय मिला. मेरे माता-पिता, शकुंतला विद्यालय एवं भानुप्रतापपुर के सेंट जोसेफ स्कूल का भी आभारी हूं, क्योंकि उन्होंने मुझे सतत मार्गदर्शन दिया.

कलेक्टर ने बच्चों को दी बधाईसोनाली बाला ने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे पढ़ाई से जुड़े रखा, जिसका परिणाम है कि आज टाॅप टेन में जगह बना पाई. इस उपलब्धि पर कांकेर के कलेक्टर चंदन कुमार ने तीनों बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

Related Articles

Back to top button