ब्रेकिंग
Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय... Ram Mandir CEO Controversy: राम मंदिर प्रशासन में CEO नियुक्ति का संत समाज ने किया विरोध; 'सरकारी हस... Gorakhpur Express Mystery: ट्रेन से रहस्यमयी ढंग से लापता हुई महिला यात्री; सूटकेस भी गायब, मचा हड़क... Akhilesh Yadav Promise: सपा सरकार आई तो बदलेगी शिक्षा नीति; अखिलेश यादव का यूपी के युवाओं से बड़ा वाद...
छत्तीसगढ़

मुंगेली में लगा जन चौपाल: गांव गांव में तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वारा अभियान, कांग्रेसी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की समस्याओं से हो रहे है रू-ब-रू

मुंगेली। जिले में कांग्रेसी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि आम लोगों की समस्याओं को सुनने शहरी इलाके में जहां वार्ड चौपाल तो वही लगा रहे हैं. वही. गांव गांव में तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार अभियान के तहत जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं न सिर्फ रू-ब-रू हो रहे हैं, बल्कि तुंरत निराकृत किए जा सकने वाली समस्याओं का निराकरण सम्बंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के माध्यम करवा रहे हैं, जबकि कई मांग एवं समस्याओं के निराकरण के लिए बकायदा समय भी मांगा जा रहा है.

वार्ड चौपाल का आगाज

नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने शनिवार से वार्ड चौपाल का आगाज सरदार पटेल वार्ड एवं राम गोपाल तिवारी वार्ड से शुरू किया. इस दौरान वार्ड वासियों के मांग एव शिकायतों को नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी और कांग्रेस शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा के द्वारा सुना गया. इस दौरान मौके पर ही कई शिकायतों को नगरीय प्रशासन के अमला के द्वारा दूर किया गया, जबकि कई मांग एवं शिकायत के निराकरण के लिए समय मांगा गया.

मुछेल और नथेलपारा में तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार अभियान

तुंहर कांग्रेस तुंहर द्वार अभियान के तहत जिले के कांग्रेसी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि गांव गांव में जनचौपाल लगाकर आमजनो की समस्याएं सुन रहे हैं. इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर और छाया विधायक सोनू चंद्राकर ने जिले के मुछेल और नथेलपारा में जन चौपाल लगाकर समस्याएं सुनी. इस दौरान सम्बंधित विभाग के अधिकारी एव कर्मचारियों से चर्चा कर कई मांग एवं शिकायतों त्वरित किया गया जबकि कई मामलों के निराकरण के लिए समय मांगा गया.

इस तरह के मामले आ रहे सामने

आवास, पेंशन, राशन पानी और बिजली ,ज्यादातर मांग एवं शिकायत जन चौपाल में इसी तरह से मिल रही है. जहां प्राप्त शिकायत और मांगों का पुलिंदा संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपा जा रहा है. वहीं कई मामलों का निराकरण मौके पर ही किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button