ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
छत्तीसगढ़

निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर से लूट का प्रयास

निजी फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर लूट के इरादे से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। मामला जिले के दोकडा चौकी क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक क्रेडिट एक्सिस ग्रामीण लिमिटेड कंपनी के कांसाबेल ब्रांच के शाखा प्रबंधक मोती राम मिरी ने दोकडा चौकी में दर्ज कराए गए शिकायत में बताया है कि वे 13 मई की दोपहर साढ़े 12 बजे कम्पनी के ग्राहकों से रुपये एकत्र करने निकले थे।

जुमईकेला,हेटकांपा,हर्राडांड से रुपए एकत्र करने के बाद वे वापस कांसाबेल की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान जुमईकेला स्कूल के नीचे 4 अज्ञात नकाबपोशों ने लूट के इरादे से उन पर हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार लुटेरों ने पहले उनपर डंडे से वार किया। जो बाइक के दर्पण पर लगा। बाइक की गति बढ़ा कर उन्होंने भागने का प्रयास किया। लेकिन बाइक में सवार नकाबपोशों ने पीछा करके उन्हें घेर लिया और चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार,लुटेरो के पास बंदूकें भी थी। हमलावरों ने उनसे बैग छीनने का प्रयास किया। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन को गुजरता देख,सहायता के लिए पीड़ित ने शोर मचाया।शोर सुन कर वाहन के चालक ने गाड़ी रोका। गाड़ी को रुकता हुआ देख कर,लुटेरे बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर कांसाबेल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 393,34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 के तहत अपराध दर्ज कर,मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button