ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

गुना में एक-एक कर गिर रहे हत्यारों के विकेट: चौथा आरोपी भी मुठभेड़ में ढेर

गुना। मध्यप्रदेश के गुना में एसआई समेत 3 पुलिसकर्मियों की हत्या के बदले में पुलिस अपराधियों का सीधा एनकाउंटर कर रही है. पुलिस ने अब चौथे शिकारी अपराधी का एनकाउंटर कर दिया है. एक के बाद एक अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया जा रहा है. यह सिलसिला पूरी रात चलते वाला है. पुलिस अपराधियों का खात्मा करके रहेगी. उन्हें ढूंढ-ढूंढकर बाहर निकालेगी और बदला लेगी.

पुलिसकर्मियों के हत्या के आरोपी नौशाद खान, शहजाद खान के बाद चौथे आरोपी का जंगलों में एनकाउंटर कर दिया गया है. अब तक पुलिस ने 4 आरोपियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. पुलिस ने चौथे अपराधी को भी आरोन के पहाड़ों की तरफ मार गिराया है. चौथे आरोपी आरोन के पहाड़ों में छुपकर बैठा हुआ था. आरोपी के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है.

इस मामले में गुना पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा का कहना कि खबर फर्जी है. सूत्र बताते हैं कि सभी आरोपियों ने दिन में ही सरेंडर कर दिया था. अभी एक-एक कर सबको अलग-अलग जगह लेजाकर एनकाउंटर किया जा रहा है. इन सभी खबरों को पुलिस अधीक्षक ने निराधार बताया. गुना पुलिस अधीक्षक के अनुसार तीसरे और चौथे एनकाउंटर की जितनी भी खबरें मीडिया में चल रही हैं, वे सभी निराधार है.

प्रशासन ने बिंदौरी गांव में आरोपियों के घर भी ढहाए है. सूत्रों की माने तो पुलिस ने आरोपियों से जुड़े करीब 13 लोगों को हिरासत में लिया है. जबकि 7 मुख्य आरोपी बताए जा रहे हैं. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुलिस ने किसी की गिरफ्तारी शो नहीं की है.

बता दें कि गुना जिले की आरोन थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि शहर के कुछ लोग जंगल में काले हिरण का शिकार कर रहे हैं. जब पुलिस टीम वहां पहुंची तो बदमाशों और पुलिस के बीच में मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एसआई राजकुमार जाटव, आरक्षक नीरज भार्गव और आरक्षक संतराम की गोली लगने से उनकी मौत हो गई. इस पटना में ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. यह घटना सुबह तकरीबन 3 और 4 बजे के बीच हुई.

Related Articles

Back to top button