ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

कम समय में ज्यादा रुपए कमाने के लिए स्टूडेंट लगा रहे थे सट्टा पलासिया पुलिस ने पकड़ा

इंदौर | पलासिया पुलिस ने कल ऐसे सट्टेबाजों को पकड़ा है जो कम समय में ज्यादा रुपए कमाने के चक्कर में सट्टा लगा रहे थे। सभी आरोपी थाना क्षेत्र में आने वाले भास्कर अपार्टमेंट मनीषपुरी के फ्लैट में बैठकर सट्टा लगाने का काम कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मेली थी कि फ्लैट के अंदर कुछ युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम अर्पित जैन निवासी गांधीनगर, फैज निवासी खजराना, हितेश निवासी राजकोट गुजरात, राहुल जैन निवासी अनूप नगर और पीयूष वर्मा निवासी ओल्ड पलासिया को दबिश देकर पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, लैपटॉप, एटीएम कार्ड और 7 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी सट्टे के काम में नए-नए उतरे थे। पकड़े गए आरोपी अलग-अलग विषयों के छात्र है। आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है, उन्हें सट्टा लगाने के लिए किसने प्रेरित किया था और उन्हें क्या लालच दिया गया था। गौरतलब है कि आज के युवक कम समय में ज्यादा रुपए कमाने के चक्कर में गलत दिशाओं की ओर जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button