ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद हिंसा से उबल रहा बंगाल

कोलकाताः लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा जारी है। राज्य में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच हो रही हिंसक झड़पों के कारण इस समय माहौल काफी तनावपूर्ण है।  तेईस मई को लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित किये जाने के बाद से एक भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की जा चुकी है, इसके अलावा एक बम धमाके में एक किशोरी की मौत हो गयी है जबकि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हुई हिंसा में कई लोग घायल हुए हैं।

राज्य में हिंसा की ताजा घटना में काकिनाडा में भाजपा कार्यकर्ता चंदन शॉ की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हो रही हिंसा में एक किशोरी की मौत हो गयी और दर्जनों लोग घायल हो गये।

पुलिस उत्तर 24 परगना क्षेत्र के काकिनाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता चंदन शॉ की निर्मम हत्या की जांच कर रही है। रविवार देर रात चंदन को पहले गोली मारी गयी उसके बाद उस पर देशी बम फेंके गये। बैरकपुर से भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद अर्जुन सिंह ने इस हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा सांसद के मुताबिक चंदन शॉ पर पहले देशी बमों से हमला किया गया, उसके बाद उनको नजदीक से गोली मारी गयी।

पुलिस ने आज सुबह इस मामले में दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। तृणमूल कांग्रेस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इस हिंसा के लिए भाजपा के अंदरुनी कलह को जिम्मेदार ठहराया है। दक्षिण 24 परगना जिले के हरोआ क्षेत्र में एक किशोर लड़की की बम फेंककर हत्या कर दी गयी।

हिंसा की एक और घटना में नादिया जिले में 22 वर्षीय सांतू घोष को नजदीक से गोली मारी गयी। श्री घोष अपने घर के बाहर दोस्तों से बात कर रहे थे। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। मालदा से प्राप्त एक रिपोर्ट के मुताबिक कल देर रात कुछ बदमाशों ने दो लीची व्यापारियों पर बम से हमला कर दिया जिसमें दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button