ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
व्यापार

किसान क्रेडिट कार्ड पर सरकार माफ करेगी ब्‍याज, सामने आई पूरी हकीकत; आपका जानना जरूरी

Kisan Credit Card Interest: प‍िछले कुछ द‍िनों में यह मैसेज तेजी से वायरल हुआ है क‍ि सरकार की तरफ से क‍िसान क्रेड‍िट कार्ड (Kisan Credit Card) पर 3 लाख तक का लोन ब‍िना क‍िसी ब्‍याज के द‍िया जाएगा. लेक‍िन क्‍या है इसकी हकीकत, सरकार की तरफ से ट्ववीट कर जानकारी दी गई.

Kisan Credit Card Interest: अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आया है, ज‍िसमें दावा क‍िया जा रहा है क‍ि सरकार की तरफ से क‍िसान क्रेड‍िट कार्ड (Kisan Credit Card-KCC) के जर‍िये क‍िसानों को ब‍िना ब्‍याज लोन द‍िया जा रहा है तो यह खबर आपके ल‍िए ही है. जरूरी है क‍ि आप सावधान हो जाए. पीआईबी (PIB) की तरफ से इस बारे में आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा रही है.

3 लाख तक के लोन पर 7% ब्‍याज

इस वायरल मैसेज का खुलासा कर खुद सरकार ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट PIB फैक्ट चेक (#PIBfactcheck) के जरिये ट्वीट क‍िया है. ट्वीट में सरकार की तरफ से बताया गया क‍ि क‍िसान क्रेडि‍ट कार्ड पर ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. आपको बता दें किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के तहत दिए जाने वाले 3 लाख तक के लोन पर 7% के ह‍िसाब से ब्याज लगता है. इसमें 3 प्रत‍िशत की छूट का भी प्रावधान है.

प‍िछले कुछ द‍िनों में तेजी से वायरल हुआ मैसेज

PIB फैक्ट चेक की तरफ से उस तस्वीर को भी शेयर क‍िया गया है, ज‍िसमें 1 अप्रैल से KCC पर ब्याज दर शून्य होने का दावा क‍िया गया है. यह मैसेज प‍िछले कुछ द‍िनों में तेजी से वायरल (Viral Message) हुआ है. इसमें एक अखबार की कट‍िंग के माध्‍यम से यह दावा क‍िया जा रहा है क‍ि 1 अप्रैल 2022 से किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) पर 3 लाख तक की रकम पर किसी तरह का ब्याज नहीं लगेगा.

एक समाचार पत्र की फर्जी तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2022 से किसान क्रेडिट कार्ड पर कोई ब्याज नहीं लगेगा#PIBFactCheck▶️केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है▶️किसान क्रेडिट कार्ड के तहत दिए जाने वाले ₹3 लाख तक के लोन पर 7% ब्याज दर लागू होता है pic.twitter.com/U2RK3YhlcB— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 14, 2022
ये भी पढ़ें-  ITR Filing Benefits: इनकम टैक्स स्लैब से बाहर है सैलरी, फिर भी भरें ITR, होंगे कई फायदे!

साइबर क्राइम के मामलों में तेजी आई

पीआईबी ने इस पूरे मामले पर ट्वीट करके बताया क‍ि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है (Fake News). ऐसा सरकार की तरफ से कोई निर्णय नहीं लिया गया. ट्वीट में बताया गया क‍ि किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) पर 7 प्रतिशत का ब्याज किसानों को देना होता है. आपको बता दें द‍िन पर द‍िन बढ़ रहे डिजिटाइजेशन (Digitalisation) के साथ साइबर क्राइम के मामलों में भी तेजी आई है. लोगों को क‍िसी भी ठगी से बचाने के ल‍िए पीआईबी वायरल मैसेज का फैक्ट चेक करती है.

Related Articles

Back to top button