ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
मध्यप्रदेश

14 लाख की लूट का खुलासा: साजिश के तहत वारदात को दिया गया था अंजाम, 3 आरोपी गिरफ्तार, बाकियों की तलाश जारी

विदिशा। जिले के पीतलमील क्षेत्र में 10 मई को अशोक सिंघई के मुनीम आशीष वर्मन के साथ दो नकाबपोश बदमाशों ने 14 लाख 30 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस मामले में पुलिस ने 5 दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

रविवार देर शाम पुलिस लाइन कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए एक साजिश रची गई थी. जिसमें आरोपी सोनू और सुनील लोधी और अरुण लोधी शामिल था. यह दोनों ही आरोपी अशोक सिंघाई के यहा हम्माली का काम किया करते हैं. उन्होंने ही गुना के कुंभराज निवासी अपने एक परिजन महेंद्र लोधी को इस कार्य के लिए तैयार किया था.

महेंद्र के कहने पर गुना के कुंभराज से दो अन्य आरोपी बाइक पर सवार होकर इस घटना को अंजाम देकर भागे थे. महेंद्र के पास से 1 लाख 90 हजार भी बरामद किए गए हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने की अपील की है. ताकि अन्य पूछताछ की जा सके. पुलिस ने बताया कि इस घटना में चार अन्य आरोपियों के भी शामिल होने की बात सामने आई है. जिनकी तलाश की जा रही है. शेष राशि भी जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button