ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
व्यापार

RBI ने बदल द‍िए एफडी से जुड़े नियम! नहीं जाना तो आपको ही होगा नुकसान

FD Rules: आरबीआई ने प‍िछले द‍िनों एफडी से जुड़े न‍ियमों में बदलाव क‍िया है. नए न‍ियम के तहत आप यद‍ि मैच्‍योर‍िटी पर क्‍लेम नहीं करते तो आपको सेव‍िंंग अकाउंट का ब्‍याज म‍िलेगा. इससे लंबी अवध‍ि की एफडी पर आपका ही नुकसान होता है.

FD Rules: अगर आप भी फ‍िक्‍स्‍ड ड‍िपॉज‍िट (FD) में समय-समय पर न‍िवेश करते रहते हैं तो यह खबर आपके काम की है. र‍िजर्व बैंक ऑफ‍ इंड‍िया (RBI) की तरफ से एफडी से जुड़े नियमों में बदलाव क‍िया गया है. नए न‍ियमों को आरबीआई की तरफ से प्रभावी भी क‍िया जा चुका है. पिछले कुछ दिनों में सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही बैंकों ने एफडी पर ब्याज दर में इजाफा क‍िया है. इसलिए जरूरी है क‍ि आप एफडी कराने से पहले बदले हुए न‍ियमों को जान लें, अगर आपको ये नहीं पता तो आपको नुकसान हो सकता है.

क्‍या है एफडी पर आरबीआई का नया न‍ियम

आरबीआई (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियम में यह बदलाव क‍िया है क‍ि मैच्योरिटी पूरी होने के बाद यद‍ि आप अपनी राश‍ि के ल‍िए क्लेम नहीं करते हैं तो आपको इस पर कम ​ब्याज मिलेगा. यह ब्याज एफडी नहीं बल्‍क‍ि सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बराबर होगा. फ‍िलहाल बैंकों की तरफ से 5 से 10 साल वाली FD पर 5 प्रत‍िशत से ज्यादा ब्याज द‍िया जाता है. वहीं सेव‍िंग अकाउंट पर ब्याज दरें 3 से 4 प्रत‍िशत तक हैं.

क्‍या है न‍ियम

प‍िछले द‍िनों आरबीआई (RBI) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, यद‍ि एफडी मैच्योर हो जाती है और उस राश‍ि का भुगतान नहीं होता या उस पर दावा नहीं किया जाता तो उस पर ब्याज दर बचत खतो के हिसाब से या मैच्‍योर्ड FD पर निर्धारित ब्‍याज दर, जो भी कम होगी वो म‍िलेगी. यह नियम सभी कमर्शियल बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंक, सहकारी बैंक, स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों में जमा पर लागू होंगे.

आसान भाषा में ऐसे समझें

बतौर उदाहरण आपने 5 साल की मैच्योरिटी वाली FD कराई है, ज‍िसके मैच्योर होने पर आप क‍िसी कारणवश पैसा नहीं निकाल रहे. ऐसे में दो परिस्थितियां होंगी. पहली यह क‍ि अगर FD पर मिल रहा ब्याज सेविंग अकाउंट अकाउंट पर मिल रहे ब्याज से कम है, तो आपको FD वाला ब्याज ही म‍िलेगा. दूसरी पर‍िस्‍थ‍ित‍ि में यद‍ि FD पर मिल रहा ब्याज बचत खाते पर मिल रहे ब्याज से ज्यादा है, तो सेविंग अकाउंट पर मिल रहा ब्याज मैच्‍योर‍िटी के बाद मिलेगा.

क्‍या था पुराना नियम

पहले आपकी FD मैच्योर होने पर आप यद‍ि पैसा नहीं निकालते थे या इस पर दावा नहीं करते हैं तो बैंक आपकी FD को उतने समय के ल‍िए आगे बढ़ा देता था ज‍िसके ल‍िए आपने पहले फ‍िक्‍सड ड‍िपॉज‍िट क‍िया था. लेकिन अब मैच्योरिटी पर पैसा नहीं निकालने पर उस पर FD का ब्याज नहीं मिलेगा.

Related Articles

Back to top button