ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
खेल

सेमीफाइनल में हार के बाद भावुक जडेजा को मनाना हो गया था मुश्किल, पत्नी ने किया खुलासा

नई दिल्ली। World Cup 2019, विश्व कप 2019 में टीम इंडिया सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद ही साधारण प्रदर्शन किया था तब रवींद्र जडेजा ने इस मैच में शानदार पारी खेली थी। जडेजा ने इस मैच में शानदार 77 रन की पारी खेली, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में असमर्थ रहे। जडेजा और धोनी की साझेदारी की वजह से टीम इंडिया एक समय जीत के करीब पहुंचने लगी थी, लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में जडेजा आउट हो गए। इसके बाद पूरी टीम ऑल आउट हो गई। बेहतरीन ऑलराउंड खेल की वजह से जडेजा की काफी तारीफ हुई, लेकिन वो टीम को जीत न दिला पाने से बुरी तरह से टूट गए थे। इसका खुलासा  जडेजा की पत्नी रिवाबा ने किया है।

रिवाबा सोलंंकी ने बताया कि जडेजा हार के बाद फूट-फूटकर रो रहे थे और उन्हें मनाना मुश्किल हो गया था। जडेजा बार बार कह रहे थे कि अगर मैं आउट नहीं हुआ होता तो टीम मैच जीत गई होती। जब आप जीत के इतना करीब आकर हार जाते हैं तो इससे काफी दुख होता है। जडेजा के खेल के बारे में बताते हुए रिवाबा ने कहा  ‘वे हमेशा टीम के लिए अपना बेस्ट देने के लिए तैयार रहते हैं। उन्हें जब भी मौका मिलता है, वे उसमें अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं।’

गौरतलब है कि हार के बाद, जडेजा ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के एक प्रेरक संदेश पोस्ट किया था। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा ‘ खेल ने मुझे गिरने के बाद कैसे उठते हैं और कभी हार न मानना सिखाया है। मैं उन सभी फैन्स को शुक्रिया करता हूं जो मेरे लिए प्रेरणा बने। आप सभी को इस शानदार समर्थन के लिए धन्यवाद। आप मुझे प्रेरित करते रहिए और मैं आखिरी सांस तक अपना बेस्ट देता रहूंगा। लव यू ऑल।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button