ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
खेल

हार से टूटे न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने दी खेल में करियर न बनाने की सलाह

नई दिल्ली। विश्व कप 2019 फाइनल (World Cup 2019 Final) में मिली हार से न्यूजीलैंड टीम के ऑलराउंडर जिमी नीशम टूट गए हैं। क्रिकेट का मक्का लॉर्डस के मैदान पर खेले गए इस ऐतिहासिक मैच का फैसला सुपर ओवर में भी नहीं निकला। इसके बाद मेजबान इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री मारने के आधार पर विजेता घोषित कर दिया गया। नीशम सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे और इस दौरान उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

नीशम ने मैच खत्म होने के बाद तीन ट्वीट किए, इस दौरान उन्होंने लिखा ‘यह काफी दुखद है। उम्मीद करता हूं कि अगले दशक में एक या दो दिन ऐसे होंगे जब मैं इस मैच के आखिरी आधे घंटे के बारे में नहीं सोचूंगा। इंग्लैंड को जीत के लिए शुभकामनाएं, वे इसके हकदार थे।’ नीशम ने अपने अगले ट्वीट में लिखा ‘आज जो समर्थक आए उनको धन्यवाद। हम आपको पूरे मैच के दौरान सुन रहे थे। हम आपकी इच्छा पूरी नहीं कर पाए, इसके लिए हम आप माफी चाहते हैं।’

नीशम ने अपने तीसरे और अंतीम ट्वीट में बच्चों को सलाह देते हुए लिखा ‘ बच्चों अपना करियर खेल में मत बनाना। आप बेकिंग (बेकरी) या किसी और प्रोफेशन में करियर बना लेना और 60 की उम्र में मोटे और खुश होकर दुनिया को अल्विदा कहना।’

 

कीवी टीम की ओर से सुपर ओवर में जब मार्टिन गप्टिल के साथ नीशम बल्लेबाजी करने आए तो इससे हर कोई हैरान रह गया। हालांकि, भले ही टीम को जीत न मिली हो, लेकिन नीशम ने अपने कप्तान के भरोसे को टूटने नहीं दिया। उन्होंने जोफ्रा आर्चर की 5 गेंदों पर 13 रन बनाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button