ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
मनोरंजन

जानिए आखिर DID के 1 एपिसोड के लिए कितने करोड़ रुपए चार्ज कर रहीं है करीना कपूर खान

बॉलीवुड बेबो यानी करीना कपूर खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। इसकी एक वजह उनकी अपकमिंग फिल्में और दूसरी उनका टेलीविजन इंडस्ट्री पर डेब्यू है। बता दें कि करीना कपूर खान टीवी शो डांस इंडिया डांस का 7वां सीजन जज कर रही हैं। शो को लेकर वो इन दिनों खूब चर्चा बटोर रही हैं।

अपने स्टाइलिश लुक और दिलकश अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली करीना सभी का दिल जीत रही हैं। लेकिन हम आपको बताने वाले हैं, आखिर इस शो में एक एपिसोड के लिए करीना कितनी फीस चार्ज करती हैं। मिली जानकारी के मुताबिक करीना कपूर खान एक एपिसोड के लिए 3 करोड़ रुपये ले रही हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि डांस इंडिया डांस शो के लिए करीना को बड़ी रकम ऑफर की गई है। इसी के चलते करीना इंडियन टेलीविजन की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं।

हालांकि, करीना ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था, “मैं नंबर्स में यकीन नहीं रखती, लेकिन मेरा मानना है कि फीमेल स्टार्स को भी बराबर का अमाउंट मिलना चाहिए, मैं समानता में यकीन रखती हूं”, टीवी पर डेब्यू करने पर करीना ने कहा था, “मैं डांसर नहीं हूं, मैंने अपने काम के दौरान डांस सीखा है। मैं जज बनकर काफी एंजॉय करने वाली हूं, हम शो पर सिर्फ अच्छे डांसर ही नहीं, बल्कि परफॉर्मर और स्टार्स की तलाश कर रहे हैं, जो ऑडियंस को अपना दीवाना बना सकें”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button