ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
व्यापार

बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 200 अंक ऊपर, निफ्टी 15800 के पार

Stock Market Opening: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स आज हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं.

Stock Market Opening: मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू मार्केट की शुरुआत तेजी के साथ हुई है. सेंसेक्स 202.34 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी के साथ 52,995.96 के लेवल पर ओपन हुआ है. वहीं, निफ्टी इंडेक्स 62.00 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 15,844.15 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. लगातार कई दिनों की गिरावट के बाद आज मार्केट में तेजी देखने को मिल रही है.

ग्लोबल मार्केट में रही तेजीएशियाई बाजारों की आज अच्छी शुरुआत हुई है. यहां पर निक्केई हरे निशान में दिखाई दे रहा है. वहीं, शंघाई और कोस्पी लाल निशान में है. इसके साथ ही अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस भी 150 अंक ऊपर नजर आ रहा है. शुक्रवार को अमेरिकी मार्केट अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए थे.

7 शेयर्स में जारी है गिरावटआज सेंसेक्स के टॉप-30 शेयर्स में से 7 स्टॉक लाल निशान में दिखाई दे रहे हैं. इसके अलावा 23 शेयर्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. आज का टॉप गेनर स्टॉक टाटा स्टील है. वहीं, टॉप लूजर शेयर अल्ट्राकेमिकल है.

किन शेयर्स में हो रही खरीदारी?टाटा स्टील के अलावा, टाइटन, मारुति, बजाज फाइनेंस, एलटी, एमएंडएम, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, रिलायंस, विप्रो, एचलीएल टेक, ICICI Bank, HDFC Bank, HDFC, Axis Bank, एनटीपीसी, टीसीएस, इंफोसिस, सन फार्मा, आईटीसी समेत कई शेयर्स में अच्छी खरीदारी हो रही है.

किन शेयर्स में हो रही बिकवाली?इसके अलावा गिरावट वाले शेयर्स की लिस्ट में अल्ट्राकेमिकल के अलावा, डॉ रेड्डी, नेस्ले इंडिया, पॉवर ग्रिड, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल शामिल हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्स का कैसा है हाल?सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज FMCG सेक्टर, फार्मा और हेल्थकेयर सेक्टर में बिकवाली हो रही है. इसके अलावा निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल और ऑयल एंड गैस सेक्टर में तेजी है.

Related Articles

Back to top button