ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर... Delhi DDMA Meeting: दिल्ली फायर सर्विस में भर्ती होंगे पूर्व अग्निवीर; LG संधू ने मानसून और सुरक्षा ... Delhi Hotel Fire Case: मालवीय नगर अग्निकांड में बड़ा अपडेट; होटल अकाउंटेंट ने किया कोर्ट में सरेंडर Delhi High Court News: लुटियंस जोन पर हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; कहा- 'दिल्ली को घोटना चाहते हैं क्य... Baghpat News: प्रेरणा कैंटीन का 94 हजार का बिल दबाए बैठे अधिकारी; संचालिका ने लगाए गंभीर आरोप Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा के लिए बढ़ी मुश्किलें; विधान परिषद टिकट पर पवन सिंह की एंट्री ने बदला...
मध्यप्रदेश

नर्मदापुरम में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सवारी आटो पर पलटा, मां और दो बच्चों की दर्दनाक मौत

सिवनी मालवा।   गुरुवार दोपहर नर्मदापुरम-हरदा स्टेट हाईवे पर रतवाड़ा-डोलरिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। यहां केले से भरा ट्रक सवारी आटो पर पलट गया। इससे आटो में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। आटो चालक ने किसी तरह बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। उसे भी चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़ फरार हो गया।

हादसा होते ही धटनास्‍थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही डोलरिया थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची। डोलरिया थाना प्रभारी आम्रपाली डाहट के अनुसार ट्रक हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई है। नीचे दबे शवों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क हादसे में आरती गौर 36 वर्ष, 17 वर्षीय कंचन गौर, 12 वर्षीय गौरव गौर की मौत हुई है। तीनों सिवनी बनापुरा निवासी है। बताया गया है कि दो माह पूर्व ही महिला आरती के पति की मृत्यु बीमारी के चलते हो गई थी। घटना में आटो चालक मृतक महिला का भाई सुनील गौर उर्फ भोला निवासी मालवीय गंज को चोट पहुंची थी, जिसे इलाज के लिए डोलरिया भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button