ब्रेकिंग
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ... करनाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पदयात्रा, राहुल गांधी की डिबेट चुनौती पर किया जोरदार पलटवा... हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने 5 HCS अधिकारियों के किए तबादले— देखिए किसे क्या जिम्मेदारी मि... हांसी सीआईए-1 के पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ओडिशा में मुख्य सप्लायर की आत्महत्या के मामले में एसपी ने ... हरियाणा के अंबाला छावनी में 1857 के स्वतंत्रता सेनानियों की याद में बना भव्य शहीदी स्मारक देश को समर... कोल्हापुर गोकुल डेयरी चुनाव विवाद पर राहुल गांधी का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले— 'दूध उत्पादकों के वोट... बेंगलुरु में ऑनलाइन शॉपिंग का रिफंड मांगना महिला को पड़ा भारी, कस्टमर केयर के चक्कर में गंवाए 1 लाख ... लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगे धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में पोस्टर, '27 में कृष्ण आएंगे' का संदेश
मध्यप्रदेश

महू पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महू   प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को महू पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर भी महू हेलीपैड पर नजर आए। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान महू में बाबा साहेब अंबेडकर के समाधि स्थल पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां उन्होंने महू क्षेत्र के सफाई मित्रों को स्वच्छता के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी

महू में बोले पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह

कैलाश विजयवर्गीय चाहे तो मुझ पर एक ओर FIR करा दे
महू में बाबा साहब अंबेडकर के समाधी स्थल पर पहुंचे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान व जनाधिकार खतरे में है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सामाजिक समरसता में जहर घोलने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वे मेरे ऊपर एक और FIR करा दे। वहीं मोहन भागवत के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि भारतीय संविधान में जो विश्वास नहीं करते है वहीं ऐसी बातें करते है। इधर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहब सच्चे मानवतावादी थे। स्टैच्यू ऑफ ह्यूमैनिटी की सबसे बड़ी मूर्ति हम मप्र के भोपाल में बनवाऐंगे।

महू में अंबेडकर स्मारक पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय, खरगोन पर बयानों को लेकर पूर्व सीएम पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अंबेडकर जयंती पर गुरुवार सुबह महू स्थित अंबेडकर स्मारक पहुंचे। विजयवर्गीय ने बाबा साहब के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के जन्म से लेकर उनके स्मारक तक के निर्माण की चिंता भाजपा ने की है। आज दो महान विभूतियों का अवतरण दिवस है। दोनों ने ही अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेश दिए है। इस दौरान विजयवर्गीय ने खरगोन दंगों पर बयानों को लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं उससे लगता है कि उन्हें सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक समरसता की चिंता नहीं है

Related Articles

Back to top button