ब्रेकिंग
Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर Allahabad High Court on Halala: हलाला के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, कोर्ट बोला- पर्सनल लॉ अपराध से न... Mumbai Mankhurd Building Collapse: मानखुर्द में 3 मंजिला इमारत ढही, 5 बच्चों और महिला की मौत 24 रुपये के लिए 5 साल की कानूनी लड़ाई: खाली बाम मिलने पर उपभोक्ता ने कंपनी को चखाया मजा, मिला 40 हजा... 'भारत की एकता और प्रगति के लिए समर्पित जीवन': पीएम मोदी ने किया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद Maharashtra Weather Updates: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भूस्खलन, रेल यातायात ठप और ठाणे में रेड अलर्ट Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, चंपत राय के इस्तीफे और नए महासचिव पर होगा...
व्यापार

भारत निवेश के लिए सर्वश्रेष्ठ देश : पीयूष गोयल

भारत निवेश के लिए दुनिया का सबसे पसंदीदा देश है। यहां वैश्विक निवेशकों के लिए बड़े पैमाने पर अवसर हैं। इसलिए उन्हें भारत में निवेश करना चाहिए। इसके साथ ही देश के कुल निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सेवा क्षेत्र के निर्यात पर ध्यान देने की जरूरत है।विश्व आर्थिक मंच की सालाना बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार और कंपनियों को एक-दूसरे का समर्थन करना चाहिए। भारतीय उद्योग परिसंघ और डेलॉय के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि दावोस में इस बार भारत की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही है। महामारी से उत्पन्न चुनौतियों के बीच हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के बिना रिकॉर्ड 250 अरब डॉलर का निर्यात लक्ष्य हासिल किया। गोयल ने वैश्विक कारोबारियों को भारत में निवेश का न्योता देते हुए कहा कि भारत की आबादी युवा है। यहां कौशल की कोई कमी नहीं है।पेट्रोलियम पदार्थों, इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बेहतर प्रदर्शन से देश के निर्यात 1-21 मई के बीच 21.1 फीसदी बढ़कर 23.7 अरब डॉलर पहुंच गया। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के दूसरे सप्ताह (15-21 मई) में कुल निर्यात करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 8.03 अरब डॉलर पहुंच गया। मई के लिए निर्यात के आंकड़े सरकार जून में जारी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button