ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

आधी रात में जंगल में खत्म हुआ कार का पेट्रोल, 112 पर डॉयल किया तो पुलिस ने पहुंचाया

गुना। खाकी का दामन कितना भी दागदार हो लेकिन मुसीबत में याद उसी की आती है। अपराध, दुर्घटना ही नहीं मुसीबत के समय भी पुलिस आमजन के बीच पहुंचकर अपना विश्वास गाढ़ा करने में जुटी हुई है। राजस्थान से गुना आ रहे एक परिवार के साथ यही हुआ। आधी रात को सुनसान जंगल के बीच उनकी कार बंद हो गई। पता चला कि पेट्रोल खत्म हो गया। मुसीबत में कुछ समझ में नहीं आया तो मदद के लिए 112 नंबर डायल किया। पुलिस पहुंची और उन्हें पेट्रोल दिलवाकर सकुशल रवाना किया।

यह था पूरा वाकया

  • यह घटना जिले के थाना धरनावदा के अंतर्गत गढ़ा के जंगल में छबड़ा राजस्थान से गुना आ रहे एक परिवार के साथ हुई जब उनकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया।
  • परिवार ने पुलिस से मदद मांगी, जिस पर डायल 112 जवानों ने देर रात मौके पर पहुंचकर सहायता कर परिवार को गंतव्य के लिए रवाना कराया।
  • डायल 112 स्टाफ प्रधान आरक्षक अंकित मुदगल तथा पायलेट राजेश मीणा ने मौके पर पहुंचकर बताया कि विनय लोधा अपने परिवार के साथ छबड़ा राजस्थान से गुना आ रहे थे।
  • रास्ते में कार का पेट्रोल खत्म हो गया था। सुनसान रास्ता और जंगल क्षेत्र होने से आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर विनय लोधा ने डायल 112 पर काल कर मदद मांगी थी।
  • पुलिस अपने एफआरवी वाहन से परिवार के सदस्य को साथ लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंची एवं कार में पेट्रोल डलवाकर परिवार को गंतव्य के लिए रवाना किया। सुरक्षा मुहैया कराने और मदद करने पर विनय लोधा ने पुलिस का आभार माना।

वाकया बुधवार रात तकरीबन 11 बजे का है। डायल 112 में ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक अंकित मुदगल तथा पायलट राजेश मीणा ने बताया कि विनय लोधा अपने परिवार के साथ छबड़ा राजस्थान से गुना आ रहे थे। तभी रास्ते में उनकी कार का पेट्रोल खत्म हो गया था।

सुनसान रास्ता और जंगल क्षेत्र होने से आसपास से कोई सहायता नहीं मिली। ऐसे में विनय लोधा ने डायल 112 पर काल कर मदद मांगी थी। पुलिस पहुंची और परिवार के एक सदस्य को अपने एफआरवी वाहन में बिठाकर नजदीकी पेट्रोल पंप पर ले गई। वहां पेट्रोल लेकर फिर लौटे और कार में डलवाकर परिवार को सुरक्षित रवाना किया।

Related Articles

Back to top button