ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
मध्यप्रदेश

देवास में फ्रिज में मिली महिला की लाश, बिजली जाने के बाद से घर से आई बदबू तो हुआ खुलासा

 देवास। देवास शहर के बाईपास स्थित वृंदावन धाम कॉलोनी स्थित एक मकान में फ्रिज के अंदर महिला की लाश मिली है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब शुक्रवार सुबह क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद हो गई थी।

कुछ देर बाद मकान के आगे के हिस्से में बने कमरे के अंदर से तेज दुर्गंध आने लगी। दुर्गंध के चलते उसी मकान में रहने वाले एक अन्य किराएदार ने मकान मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी।

संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था

सूचना के बाद बीएनपी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और मकान का दरवाजा खोल कर देखा तो अंदर फ्रिज में एक महिला का शव था। महिला की उम्र 30 साल के आस-पास बताई जा रही है, उसके हाथ बंधे हुए मिले। जानकारी के अनुसार मकान इंदौर निवासी धीरेंद्र श्रीवास्तव का है, जिन्होंने जून 2023 में संजय पाटीदार को मकान किराए पर दिया था।

किराएदार संजय पाटीदार जून 2024 में मकान खाली कर कहीं और चला गया, परंतु एक स्टडी रूम और एक मास्टर बेडरूम खाली नहीं किया था। इन दोनों कमरों में अपना सामान बाद में खाली करने का कहकर गया था।

कभी-कभी आता था किराएदार

बाद में भी मकान पर कभी-कभार आता जाता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि संजय अकेला ही आता जाता रहता था। मामले में पुलिस अब संजय की तलाश कर रही है। इधर जानकारी के अनुसार महिला 30 वर्ष के करीब उम्र की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच में जुटी हुई है। एफएसएल टीम के आने के बाद शव को फ्रिज से बाहर निकाला जाएगा।

Related Articles

Back to top button