ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
व्यापार

दाम बढ़ाने के बजाय पैकेट का वजन घटा रहीं कंपनियां

हल्दीराम ने आलू भुजिया के पैक का वजन 13 ग्राम घटाकर 42 ग्राम कर दिया है। पहले यह 55 ग्राम का होता था। पारले जी ने 5 रुपये वाले बिस्कुट का वजन 64 ग्राम से घटाकर 55 ग्राम कर दिया है तो विम बार के वजन में 20 ग्राम की कमी की गई है। यह अब 155 की जगह 135 ग्राम हो गया है।कमोडिटीज की कीमतें बढ़ने के कारण एफएमसीजी कंपनियां इससे निपटने का नया तरीका अपना रही हैं। वे उत्पादों को महंगा करने के बजाय वजन कम कर रही हैं। इससे ग्राहकों को पुराने भाव पर कम वजन में चीजें मिल रही हैं। एफएमसीजी कंपनियां कुछ उत्पादों के सस्ते पैक भी ला रही हैं और विज्ञापनों पर होने वाले खर्च भी घटा रही हैं। रूस-यूक्रेन के कारण तमाम कमोडिटी काफी लंबे समय से महंगी हैं। इसके साथ ही इंडोनेशिया से पाम तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंध ने कंपनियों की चिंता और बढ़ा दी हैं। कंपनियों की कमाई पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button