ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
टेक्नोलॉजी

8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आया नया फोल्डेबल स्मार्टफोन

हुवावे ने अपने पॉप्युलर फोल्डेबल स्मार्टफोन Huawei P50 Pocket के नए वेरिएंट को लॉन्च किया है। फोन का यह नया वेरियंट 8जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल दिसंबर में चीन में लॉन्च किया था। नए वेरियंट के लॉन्च होने से पहले यह फोन केवल 8जीबी रैम+256जीबी इंटरनल स्टोरेज और 12जीबी रैम+512जीबी इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता था। फोन के नए वेरियंट की कीमत 9,988 युआन  है। कंपनी का यह फोन ऑब्सीडियन ब्लैक और क्रिस्टल वाइट कलर ऑप्शन में आता है।

फोन में 2790×1188 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.9 इंच का पंच-होल डिजाइन वाला फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में मिलने वाला यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और और 21:9 के आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। कंपनी का यह फोन 12जीबी तक की LPDDR5 रैम और 512जीबी तक के UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर की बात करें तो हुवावे का यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 4G पर काम करता है।

Related Articles

Back to top button