ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
छत्तीसगढ़

कातिल पिता ने ‘खून’ का किया खून: बाइक मांगने पर बेटे को उतारा मौत के घाट, पत्थर से कुचला फिर हंसिया से काट डाला

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में खौफनाक कत्ल का खुलासा हुआ है. एक कलयुगी पिता ने अपने बेटे को मौत के घाट उतार दिया. इस खौफनाक कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. मोटर साइकिल मांगने को लेकर हत्या हुई है. बेमेतरा पुलिस ने कातिल पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

पूरा मामला बेमेतरा जिले की ग्राम बिटकुली का है. मृतक किशन साहू की धारदार हथियार से गले में हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने से मौत हो गई. आरोपी नकुल साहू निवासी बिटकुली से पुलिस ने पूछताछ के जरिए अपना अपराध कबूल किया.

बताया कि मृतक उसका पुत्र कहीं भी आने-जाने के लिए मोटरसाइकिल की मांग करता था. आरोपी पिता द्वारा नहीं दे सकने कहने पर मृतक पुत्र गाली गलौज कर परेशान करता था.

घटना के दिन आरोपी पिता ने पुत्र के गांव जाने कहने पर मोटर साइकिल के बिना नहीं जाना और बात नहीं मानने के कारण आरोपी आवेश में आ गया. गुस्से से पत्थर से फेंक कर सिर को चोट पहुंचाई. मृतक के घायल होने पर हसीआ से गले को काट दिया.

इस खतरनाक वारदात में बेटे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. आरोपी को थाना चंदनु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. धारा 302 कायम कर विवेचना में लिया गया. आरोपी को न्यायालय में पेश किया.

Related Articles

Back to top button