ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
मध्यप्रदेश

शेयर और गोल्ड कारोबारी की चाकुओं से गोदकर हत्या, घर में मिली खून से सनी लाश

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में 24 घण्टे के भीतर 2 हत्याओं से शहर दहल गया है. शहपुरा में हुई हत्या के बाद अब श्रीनाथ की तलैया क्षेत्र में रहने वाले शेयर व गोल्ड कारोबारी जयदीप सिंह राठौर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई है. घटना आज सोमवार की शाम है. जब कुछ लोग जयदीप से मिलने पहुंचे, तो देखा कि कमरे में जयदीप खून से लथपथ मृत हालत में पड़ा है. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. देखते ही देखते आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई.

लार्डगंज थाना पुलिस के मुताबिक श्रीनाथ की तलैया में पानी की टंकी के समीप रहने वाले जयदीप सिंह राठौर गोल्ड व शेयर का कारोबार करते है. उनकी पत्नी और बेटा छिंदवाड़ा में रह रहे है. वहीं मां ओमवती राठौर जो साथ में रहती है. किसी पारिवारिक कार्य से वे भी इलाहाबाद चली गई. जिसके चलते जयदीप सिंह घर में अकेले ही रह रहे थे.

इसी का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने जयदीप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. कुछ देर बाद परिचित घर पहुंचे. जिन्होंने जयदीप को आवाज लगाई, लेकिन कोई आहट नहीं मिली. जिसके चलते वे घर के प्रथम तल स्थित कमरे में पहुंचे. देखा कि जयदीप खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है.

जयदीप की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई. देखते ही देखते क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गए. वहीं खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए. जिन्होंने देखा कि जयदीप पलंग के बाजू में फर्श पर मृत हालत में पड़ा है. जिनके पेट व सिर पर गंभीर चोट के निशान है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है.

Related Articles

Back to top button