ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
दिल्ली/NCR

फरवरी का मौसम है या कॉकटेल…बारिश, बर्फ, हवाएं और लू सब एकसाथ

कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी..कहीं तेज हवाएं और तो कहीं लू की आहट..फरवरी का मौसम है या कॉकटेल… क्योंकि सब एकसाथ दस्तक दे रहा है. दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और आगे भी इसकी आशंका है. दिल्ली-एनसीआर में कल भी हल्की बारिश हुई थी. वहीं, हिमाचल, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के साथ भारी बर्फबारी हो रही है तो वहीं केरल और कर्नाटक में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है. IMD ने यहां लू का अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में गुरुवार की रात सबसे गरम

दिल्ली में गुरुवार को 74 साल में फरवरी की सबसे गर्म रात दर्ज की गई. दिल्ली में 27 फरवरी को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो 74 साल में फरवरी माह में रात का सबसे अधिक तापमान है. मौसम विभाग ने बताया कि यह 1951 से 2025 के बीच सफदरजंग में फरवरी के महीने में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है यानी 74 सालों में सबसे गर्म रात. IMD ने बताया कि 1951 से पहले का डेटा उपलब्ध नहीं है.

हिमाचल-JK-UK में बारिश- बर्फबारी

हिमाचल, जम्मू कश्मीर-उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है. हिमाचल के कुल्लू में भारी बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे को बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. एवलांच की भी चेतावनी दी गई है. शिमला में बारिश के बाद पूरे इलाके में कोहरे की चादर दिख रही है. लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद नेशनल हाइवे समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग सहित निचले क्षेत्रों में कल से लगातार बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है.

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है. श्रीनगर के पहाड़ी इलाकों में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है. इससे वहां मौसम का मिजाज पूरा बदल गया है. भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई है. बर्फबारी की वजह से कुपवाड़ा का पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा हुआ है. घरों की छतों पर भी बर्फ की मोटी परत जम गई है. लद्दाख के कारगिल में एवलांच की खबर है.

केरल और कर्नाटक में लू की चेतावनी

उधर, दक्षिण के कुछ राज्यों में गर्मी तेवर दिखा रही है. कर्नाटक और केरल में लू का अलर्ट जारी किया गया है. तापमान 39-40 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड की जा सकती है. मंगलवार और बुधवार को कन्नूर और कासरगोड में तापमान 38-39 डिग्री जबकि कोझिकोड, मलप्पुरम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोट्टायम, कोल्लम और पथानामथिट्टा में 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की गई थी. आईएमडी ने कहा कि अत्यधिक गर्मी की वजह से सनस्ट्रोक (लू), डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

गर्मी के मामले में कर्नाटक भी हाई अलर्ट पर है क्योंकि मौसम विभाग ने यहां के लिए भी चेतावनी जारी की है. आईएमडी ने उडुपी, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता. मौसम विभाग ने लोगों से हाइड्रेटेड रहने, तेज धूप में जाने से बचने और गर्मी से संबंधित बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने की अपील की है.

Related Articles

Back to top button