ब्रेकिंग
सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका फरहान अख्तर का रणवीर सिंह पर तीखा तंज: 'डॉन 3' की शूटिंग से 1 महीने पहले एक्टर के पीछे हटने पर बयां ... रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा
छत्तीसगढ़

मशरूम यूनिट का उद्घाटन: CM बघेल ने किया मशरूम यूनिट का शुभारंभ, गौठान में 20 लाख रूपए की लागत से एक हजार बैग की क्षमता

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बटवाही गौठान में 20 लाख रुपए की लागत से बने एक हज़ार बैग की क्षमता वाले मशरूम यूनिट का उद्घाटन किया. मुख्यमंत्री ने उद्घाटन से पूर्व पूछा कि समूह की अध्यक्ष कौन है, फिर उसे पास बुलाया और साथ में उद्घाटन किया.

प्रगति स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने प्रशिक्षण के बाद 532 बैग मशरूम से यूनिट की शुरुआत की है. मशरुम यूनिट में नमी बनाए रखने के लिए फॉगर की भी व्यवस्था है. महिलाओं ने बताया कि 20-25 दिन में मशरुम तैयार हो जाएगा.

समूह की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि ऑयस्टर मशरूम खाने में स्वादिष्ट है और मांग को देखते हुए निश्चित ही महिलाओं को रोजगार मिलेगा. उनकी आय बढ़ेगी.

पीयूष ऑयस्टर मशरूम लगा है जो 40 डिग्री तापमान में भी उग जाता है. इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में तैयार की गई है पीयूष मशरूम. मुख्यमंत्री ने यहां भी महिलाओं के आग्रह पर सेल्फी खींची.

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, लुण्ड्रा विधायक प्रीतम राम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button