ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें... कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मां... भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता म... दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलत...
व्यापार

जाने Aadhaar Card लॉक और अनलॉक करने का तरीका

मौजूदा समय में आधार कार्ड ऐसा डॉक्यूमेंट हो गया है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत जरूरी है। तमाम जगहों पर आधार कार्ड को व्यक्ति की पहचान के रूप में स्वीकार किया जाता है। बैंकों में भी केवाईसी डॉक्यूमेंट के तौर पर आधार कार्ड को स्वीकार किया जाता है। इसके अलावा, बैंकों के कामों सहित तमाम ऐसे कार्य हैं, जिनके लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है।

बीते कुछ दिनों में कई मामले सामने आए हैं, जिनमें व्यक्ति के आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में किसी भी आधार कार्ड धारक के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि वह अपने आधार कार्ड को कैसे सुरक्षित रखें, जो कोई दूसरा व्यक्ति उनके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल ना कर सके।
गौरतलब है कि UIDAI यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा भारतीय नागरिकों के लिए आधार कार्ड जारी किया जाता है। ऐसे में आधार कार्ड के सुरक्षा फीचर्स के रूप में UIDAI इसे लॉक और अनलॉक करने की सुविधा भी देता है। यानी, आधार कार्ड को गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए कोई भी व्यक्ति अपने आधार कोर्ड को को लॉक कर सकता है और जब भी खुद इस्तेमाल करना हो, तो अनलॉक कर सकता है।

Aadhaar Card कैसे लॉक और अनलॉक करें?

 UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट- https://uidai.gov.in/ पर जाएं।
पहले My Aadhaar, फिर ‘Aadhaar Services’ और बाद में Lock/Unlock Biometrics ऑप्शन चुनें।
यहां अपनी 12 अंकों की आधार संख्या या फिर 16 अंकों की वर्चुअल आईडी भरें।
Captcha कोड भरें और फिर ओटीपी भेजें पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दी गई जगह पर भरें।
बायोमेट्रिक डेटा को लॉक/अनलॉक करने का विकल्प चुनें।
अब आपका बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button