ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
व्यापार

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें आज कितना पहुंचा दाम

ग्‍लोबल मार्केट में ब्रेंट क्रूड के रेट अभी 110 डॉलर के आसपास हैं. इस कारण कंपनियां भी कीमतें बढ़ाने के लिए दबाव बना रही हैं. बाजार विश्‍लेषकों का कहना है कि अगर ब्रेंट क्रूड की कीमत इसी तरह ऊपर बनी रही तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल और महंगे हो सकते हैं.

नई दिल्‍ली. सरकारी तेल कंपनियों ने बृहस्‍पतिवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं.

दरअसल, मुख्‍य आर्थिक सलाहकार ने पिछले दिनों कहा था कि अगर ब्रेंट क्रूड के दाम 110 डॉलर से ऊपर बने रहे तो कंपनियों को मजबूरन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ेंगे. आज सुबह ब्रेंट क्रूड 109 डॉलर के आसपास रहा. फिलहाल कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. अगर ब्रेंट क्रूड महंगा बना रहा तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम दोबारा बढ़ने शुरू हो जाएंगे.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेटहर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दामपेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button