ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

हनुमान जी की प्रतिमा दूसरी जगह स्थापित करने का विरोध: हिंदू संगठनों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

नीमच। नीमच में प्रशासन ने विवाद के बाद कचहरी से हनुमान जी प्रतिमा को हटाकर दूसरी जगह स्थापित किया है। वहीं बुधवार शाम को इसके विरोध में फव्वारा चौक पर हिंदूवादी संगठनों के आव्हान पर बड़ी संख्या में शहर के लोग पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

दरअसल, सोमवार को नीमच सिटी के कचहरी में प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव उत्पन्न हो गया था। दो समुदाय के बीच पथराव भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। फिलहाल उपद्रव प्रभावित क्षेत्र में शांति हैं। वहीं प्रशासन ने विवादित स्थल से हनुमान जी प्रतिमा को विधि विधान से हटाकर पुराने थाने में बने मंदिर पर स्थापित किया है। प्रतिमा हटाया जाने के विरोध में आज हिंदूवादी संगठनों ने फव्वारा चौक पर हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ किया। भीड़ को देखते हुए पुलिस बल मौके पर मौजूद था।

किसानों को सौगात: CM ने 2.23 लाख किसानों के खाते में डाले 1700 करोड़ रुपए, स्वामित्व योजना का भी किया शुभारंभ

हिंदूवादी संगठन और सर्व हिंदू समाज की मांग है कि प्रशासन प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर स्थापित करे। विवादित कचहरी स्थल को शासन अपने कब्जे में ले। वहां जितने भी अतिक्रमण हैं उन्हें हटाया जाए। यह तीन मांगे यदि नहीं मानी जाती हैं तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button