ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
देश

पी. चिदंबरम से भी पूछताछ करेगी सीबीआइ

पैसे लेकर चीनी नागरिकों को वीजा दिलाने के आरोप में सीबीआइ ने लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम के करीबी एस. भास्कर रमन को गिरफ्तार कर लिया है। भास्कर रमन को ट्रांजिट रिमांड पर चेन्नई से दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उसे अदालत में पेश कर सीबीआइ रिमांड की मांग की जाएगी। मंगलवार को 10 स्थानों पर दिनभर चले छापों और पूछताछ के बाद देर रात भास्कर रमन को सीबीआइ ने गिरफ्तार कर लिया। उनके अनुसार, 2011 में तय सीमा से अधिक 263 चीनी नागरिकों को वीजा दिए जाने में ईमेल और पैसे के लेन-देन के ठोस सुबूतों को भास्कर रमन स्वीकारने को तैयार नहीं था और पूछताछ में जरा भी सहयोग नहीं कर रहा था। अब सीबीआइ भास्कर रमन को हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।

Related Articles

Back to top button