ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

इयान चैपल ने सुझाया तरीका, फाइनल टाई होने पर इस तरह से तय हो विजेता

नई दिल्ली : पूर्व आस्ट्रेलियाई कप्तान इयान चैपल का मानना है कि अगर विश्व कप का फाइनल टाई छूट जाता है तो फिर टीमों की लीग चरण की स्थिति पर गौर करके विजेता घोषित किया जाना चाहिए। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पिछले रविवार को मैच और सुपर ओवर दोनों टाई छूट गये थे। इसके बाद अधिक बाउंड्री लगाने के कारण इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया। आईसीसी के इस फैसले पर रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और युवराज सिंह जैसे खिलाड़ियों ने सवाल उठाये थे। चैपल ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो में अपने कालम में लिखा, ‘‘फाइनल के टाई छूटने पर फैसला दोनों टीमों के प्रारंभिक दौर के आखिर में तालिका में स्थिति के आधार करना आदर्श होगा।

यह एक उचित फैसला होगा, क्योंकि अंकतालिका में टीमों के स्थान का निर्धारण उनके द्वारा जीते गये मैचों या नेट रन रेट से होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर सुपर ओवर से विजेता तय नहीं होता है तो यह विजेता घोषित करने का सबसे कम विवादास्पद तरीका होगा। इस व्यवस्था में भी इंग्लैंड विजेता बनता तथा उसने लीग मैच में भी न्यूजीलैंड को आसानी से हराया था।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button